11 राजस्व गांवों में बीपी, सूगर, टेम्परेचर एवं ऑक्सीजन लेवल की होगी जांच

बायतु. राजस्व मंत्री चौधरी ने मंगलवार को बायतु पनजी ग्राम पंचायत के राजस्व ग्राम

देरोमोणियों की ढ़ाणी में डोर-टू-डोर सर्वे के तहत चयनित आईएलआई लक्षण वाले मरीजों के घर जाकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
इस दौरान राजस्व मंत्री चौधरी ने कहा कि मॉडल के रूप में ग्राम पंचायत बायतु पनजी एवं लीलाला के 11 राजस्व गांवों में घर-घर सर्वे के दौरान लोगों के बीपी, सूगर, ऑक्सीजन लेवल एवं टेम्परेचर मापन के लिए 11 उपकरणों के किट उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में यह मॉडल बायतु के समस्त राजस्व गांवों में लागू किया जाएगा।

डिस्चार्ज होने वाले मरीजों में दस महिलाएं व तीन पुरुष शामिल
बायतु. कोरोना से बचाव के लिए उपखंड मुख्यालय पर स्थित कोविड केयर सेंटर में एक साथ 13 पॉजिटिव मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। इनमें से 2 मरीज बीते 18 दिन से ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे।

सीएचसी प्रभारी डॉ जोगेश चौधरी ने बताया कि कोविड सेंटर से मंगलवार को 13 मरीजो को कोरोना पॉजिटिव से जंग जीत कर निगेटिव होने पर छुट्टी दी गई, जिनमें दस महिलाएं व तीन पुरुष शामिल हैं।



source https://www.patrika.com/barmer-news/bp-sugar-temperature-and-oxygen-levels-to-be-examined-in-11-revenue-6865276/

Comments

Popular posts from this blog

BARMER#बारहवीं में हो गए थे फेल, मेहनत के बल पर बने असिस्टेंट प्रोफेसर

BARMER#रेड से ऑरेंज जोन में बाड़मेर, हर घर नल कनेक्शन की दिल्ली अभी दूर

BARMER#जीएसएस में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर धरना जारी