कार पर गिरा बिजली का पोल, दौड़ा करंट

बाड़मेर. डिस्कॉम की ओर से समय-समय पर विद्युत लाइनों के रखरखाव के साथ पिछले दिनों क्षतिग्रस्त खंभों को बदलने सहित ढीले तारों आदि को लेकर विशेष अभियान चलाया गया था। लेकिन मंगलवार को इस अभियान की पोल शहर के कल्याणपुरा में एक साथ दो खंभों के गिरने से खुलती नजर आई। गनीमत रही कि कोई चपेट में नहीं आया।
शहर के कल्याणपुरा मार्ग संख्या चार पर सुबह एक साथ दो विद्युत पोल धड़ाम से सड़क पर आ गिरे। इस दौरान बिजली चालू थी। अचानक पोल से गिरने से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत थी कि लोग घरों में ही थे और सड़क पर कोई नहंी था। लेकिन इस बीच यहां सड़क पर खड़ी एक कार पर पोल जा गिरा। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। मोहल्ले के लोगों ने विभाग को जानकारी दी तो बिजली बंद करने के बाद टीम मौके पर पहुंची।
बिजली के खंभे थे जर्जर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हालात में थे। इसके कारण गिरे हैं। इस बारे में विभाग को पहले भी जानकारी दी गई। लेकिन कोई कार्रवाई नहंी होने से पोल अचानक गिर गए।



source https://www.patrika.com/barmer-news/barmer-hadsa-6863400/

Comments

Popular posts from this blog

BARMER#बारहवीं में हो गए थे फेल, मेहनत के बल पर बने असिस्टेंट प्रोफेसर

BARMER#रेड से ऑरेंज जोन में बाड़मेर, हर घर नल कनेक्शन की दिल्ली अभी दूर

BARMER#जीएसएस में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर धरना जारी