ट्रेलर से 22 लाख की अवैध शराब जब्त, प्लास्टिक पाइप में छुपाकर तस्करी
बाड़मेर. लॉकडाउन में भी वाहनों में अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। आबकारी विभाग ने जिले के भांडियावास के पास कार्रवाई करते हुए संदेह पर एक ट्रेलर को रोककर तलाशी लेने पर उसमें प्लास्टिक के पाइपों की आड़ में 390 कर्टन में छुपाकर लाई जा रही अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद की। अवैध शराब की अनुमानित कीमत 22 लाख रुपए आंकी गई है।
आबकारी अधिकरी देवेद्र दशोरा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी एक ट्रेलर में अवैध शराब बाड़मेर लाई जा रही है। सूचना मिलने पर टीम बनाकर नाकाबंदी करवाई गई। भांडियावास के पास एक ट्रेलर के निकलने पर उसे रोकने का इशारा किया तो चालक काफी आगे जाकर रुका और मौके से फरार हो गया।
प्लास्टिक पाइप की आड़ में छुपाई शराब
टीम ने वाहन की तलाशी ली तो ऊपर प्लास्टिक के पाइप भरे हुए थे। लेकिन जब पाइप हटाए तो नीचे कर्टन भरे हुए थे, जिनमें अवैध शराब की खेप मिली। पुलिस ने अवैध शराब की गिनती करवाते हुए कार्यालय में खाली करवाई। आबकारी विभाग वाहन के मालिक को लेकर पता करवा रहा है। वहीं वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
source https://www.patrika.com/barmer-news/barmer-me-avedh-sharb-pakdi-6857849/
Comments
Post a Comment