शॉर्ट सर्किट से दो दुकानें जलकर राख

बाड़मेर ञ्च पत्रिका . जिले के गुड़ामालानी उपखंड मुख्यालय स्थित रविवार देर रात्रि पुलिस थाने के सामने शॉर्ट सर्किट से दुकानों में भीषण आग लग गई। दो दुकानें पूरी तरह जलकर स्वाहा हो गई एवं दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान जल गया।
रविवार देर रात्रि 3 बजे पुलिस थाने के सामने स्थित मार्केट में एक इलेक्ट्रिकल की दुकान में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई

। देर रात्रि आग लगी आग ने पास के दो तीन दुकानों को भी चपेट में ले लिया। और देखते ही देखते दुकानें आग की लपटों में घिर गई। गुढ़ामालानी पुलिस मौके पर पहुंची एवं रात्रि में आरजीटी से दो दमकल को बुलाकर आग पर काबू पाने की कोशिश की।

वही बालोतरा,व बाड़मेर से भी चार दमकल पहुंची। पुलिस ने दमकल की मदद से 4 घंटे मशक्कत कर बड़ी मुश्किल से आग बुझाई। तब तक आगजनी में घनश्याम पुरोहित की अभिषेक इलेक्ट्रिक के दुकान में रखा इलेक्ट्रिक का सामान और पास की सांगीदास माहेश्वरी की किराने की होलसेल दुकान का सामान जलकर राख हो गया।



source https://www.patrika.com/barmer-news/two-shops-burnt-to-ashes-due-to-short-circuit-6863848/

Comments

Popular posts from this blog

BARMER#बारहवीं में हो गए थे फेल, मेहनत के बल पर बने असिस्टेंट प्रोफेसर

BARMER#रेड से ऑरेंज जोन में बाड़मेर, हर घर नल कनेक्शन की दिल्ली अभी दूर

BARMER#जीएसएस में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर धरना जारी