बाड़मेर जिले में ब्लैक फंगस की घर-घर होगी स्क्रीनिंग

बाड़मेर। जिले में कोरोना वायरस की रोकथाम एवं आगामी रणनीति पर शुक्रवार को जिला कलक्टर लोक बंधु ने समीक्षा करते कहा कि बढ़ते ब्लैक फंगस के मामलो में भी सतर्कता बरतना बहुत जरूरी है। नए संक्रमण के मामलों में कमी के बावजूद लापरवाही नहीं बरती जाए एवं लॉकडाउन की सख्ती से पालना करवाई जाए। अनावश्यक रूप से लोगों के घर से निकलने पर कड़ी कार्रवाई की जाए
उन्होंने बताया कि जिले में कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए डोर-टू-डोर सर्वे का तीसरा चरण शुरू किया जा चुका है। यह सर्वे अत्यधिक प्रभावशील होना चाहिए तथा इसमें एक भी घर एवं संक्रमित छूटे।
24 को विवाह आयोजन पर हो निगरानी
जिला कलक्टर ने बताया कि आगामी 24 मई को जिले में काफी संख्या में विवाह आयोजित होने है। इन पर कड़ी निगरानी रखी जाए तथा प्रत्येक विवाह पर एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए, जो उस दिन वहां तैनात रहे एवं गाइड लाइन की पालना व 11 लोगों के ही शामिल होने को सुनिश्चित करें।
ब्लैक फंगस पर रखें नजर
जिले में बड़ी संख्या में लोग कोरोना पॉजिटिव से नेगेटिव हुए है, इन पर विशेष निगरानी रखी जाए एवं ब्लैक फंगस के लक्षण नजर आने पर तुरंत उपचार आरम्भ हो। डोर टू डोर सर्वे के दौरान ब्लैक फंगस की भी स्क्रीनिंग करवाने तथा लोगों को इसके लक्षणों की जानकारी देने की हिदायत दी।
रैपिड एंटीजन टेस्ट किट मिले
जिले में पांच हजार रैपिड एंटीजन टेस्ट किट प्राप्त हो चुके हैं। सर्वे के दौरान आइएलआइ लक्षण वाले रोगियों एवं कोरोना संदिग्ध लोगों का हाथों हाथ एंटीजन टेस्ट कर लिया जाए। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर तुरंत आइसोलेट कर उपचार आरंभ हो एवं प्रतिदिन उसका फॉलोअप लिया जाए।



source https://www.patrika.com/barmer-news/dor-to-dor-screening-of-black-fungus-6857767/

Comments

Popular posts from this blog

BARMER#बारहवीं में हो गए थे फेल, मेहनत के बल पर बने असिस्टेंट प्रोफेसर

BARMER#रेड से ऑरेंज जोन में बाड़मेर, हर घर नल कनेक्शन की दिल्ली अभी दूर

BARMER#जीएसएस में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर धरना जारी