आंधी से विद्युत ट्रांसफार्मर व पोल गिरे
बाड़मेर. जिले में बुधवार रात को आए तूफान और बारिश से कई स्थानों पर जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कई कच्चे घरों की सीमेंट की छतें उड़ गई। वहीं झोंपे और कच्चे मकान की दीवारें धराशायी हो गई।
अचानक चली तूफानी हवाओं के आगे पेड़ पौधे धराशाही होते दिखे। बाड़मेर शहर में कई स्थानों पर बिजली के पोल गिरे गए। वहीं कई स्थानों पर पेड़ गिरने से रास्ते बंद हो गए। कई जगह कच्चे आशियानों को तूफान उड़ा ले गया। वहीं कई घरों में बिजली के उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए।
उड़ गई आशियाने की छत : शहर के शिवकर रोड स्थित विरात्रा कॉलोनी में तीन घरों की कच्ची छतें तूफान में उड़ गई। कोरोना के कारण पहले से रोजगार नहीं मिलने से आहत लोगों के सिर की छत की उडऩे से मुश्किलें बढ़ गई। वहीं कच्ची बस्तियों में झोंपे बनाकर रहने वालों के आशियानों को तूफान ने पूरी तरह से बिखेर दिया।
बाटाडू.. बुधवार को आईं आंधी से सिगोडिया क्षेत्र में विद्युत ट्रासफार्मर व पोल गिरने से बिजली की आपूर्ति ठप हो गई जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हरीराम सारण ने बताया कि बुधवार शाम को आईं तेज आंधी से नया सिगोडिया राजस्व गांव की रामोणी सारणों की ढाणी में तीन विद्युत पोल व एक सिंगल फेज ट्रांसफार्मर का पोल गिर गया। बाटाडू जीएसएस पर फ़ोन कर विद्युत आपूर्ति बंद करवाई। गनीमत यह रही कि विद्युत पोल के नीचे गिरते समय आसपास कोई नहीं होने से हादसा टल गया।
source https://www.patrika.com/barmer-news/electrical-transformers-and-poles-fell-from-the-storm-6866951/
Comments
Post a Comment