पौधरोपण अभियान के तहत लगाए पौधे, संरक्षण की सौंपी जिम्मेदारी

बाड़मेर. भाजपा महिला मोर्चा व ओबीसी मोर्चा ने मंगलवार को पौधरोपण किया।

पौधरोपण कार्यक्रम सहसंयोजक धनराज व्यास ने बताया कि 23 जून से 6 जुलाई तक भाजपा की ओर से मंडल स्तर तक पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा।

सोमवार को भाजपा जिला मंत्री अनिता चौहान, महिला मोर्चा अध्यक्ष डॉ. राधा रामावत के आतिथ्य में महिला मोर्चा बाड़मेर ने व ग्रामीण मंडल संयोजक ओबीसी मोर्चा किशोर सिंह भाटी के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में पौधरोपण किया गया। 23 जून से 6 जुलाई तक भाजपा की ओर से मंडल स्तर तक पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा।

रथ से घर-घर, ढाणी-ढाणी तक गिलोय के पौधे वितरण किए गए। लोगों को पालक नियुक्त कर संरक्षण की जिम्मेदारी दी।

भाजपा जिला प्रवक्ता एवं जिला मीडिया प्रमुख ललित बोथरा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में लगभग 150 पौधे वितरण किए गए। महिला मोर्चा ने 250 पौधे लगाए। भाजपा ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष खीम सिंह चौहान, दरियाकंवर, मधुकंवर, कार्यक्रम संयोजक बाड़मेर सीता कवंर, कुंताकंवर उपस्थित रहे।



source https://www.patrika.com/barmer-news/plants-planted-under-plantation-campaign-responsibility-entrusted-wit-6922649/

Comments

Popular posts from this blog

BARMER#बारहवीं में हो गए थे फेल, मेहनत के बल पर बने असिस्टेंट प्रोफेसर

BARMER#रेड से ऑरेंज जोन में बाड़मेर, हर घर नल कनेक्शन की दिल्ली अभी दूर

BARMER#जीएसएस में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर धरना जारी