.पौधरोपण कर संरक्षण का लिया संकल्प

बाड़मेर. शहर के तेलियों का वास स्थित वार्ड 31 वीर में दुर्गादास राठौड़ मार्ग पर गुरुवार को आंगनबाड़ी के तत्वावधान में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

वार्ड पार्षद पंकज सेठिया के मुख्य आतिथ्य एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा गोस्वामी की देखरेख में सडक़ के दोनों तरफ नीम, बादाम सहित छायादार पौधे लगाए गए। पार्षद पंकज सेठिया ने पेड़ों को धरती का शृंगार बताया। कार्यकर्ता पुष्पा गोस्वामी ने मोहल्लेवासियों से परिवारवार नियमित पौधों का संरक्षण करने की बात कही।

नूतनपुरी गोस्वामी, प्रवीणनाथ, मुख्तियार खान, इनायत खान, सिकंदर खान, रमेशगिरी, महक, भूमिका, जाह्नवी आदि मौजूद थे।

राउप्रावि सांसियों का तला में गुरुवार को प्रधानाध्यापिका गुंजन आचार्य एवं एक घर एक पौधा अभियान के संयोजक मुकेश बोहरा अमन की उपस्थिति में पौधरोपण कर संरक्षण का संकल्प लिया गया।

संस्था प्रधान गुंजन आचार्य ने कहा कि आगामी दिनों में विद्यालय परिसर में सघन पौधरोपण किया जाएगा और गांधी ईको वाटिका में पौधे लगाए जाएंगे। गुलाबाराम, डालूराम सेजू, दीप्ति चौधरी, सुनिल सिसोदिया, मानाराम, रहीम खान खिलजी आदि उपस्थित थे।



source https://www.patrika.com/barmer-news/resolve-to-protect-by-planting-trees-6913746/

Comments

Popular posts from this blog

BARMER#बारहवीं में हो गए थे फेल, मेहनत के बल पर बने असिस्टेंट प्रोफेसर

BARMER#रेड से ऑरेंज जोन में बाड़मेर, हर घर नल कनेक्शन की दिल्ली अभी दूर

BARMER#जीएसएस में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर धरना जारी