विपदा में गरीब व असहाय की मदद सबसे बड़ा पुण्य

बाड़मेर. कोरोना ने पिछले डेढ़ साल से हर किसी के आर्थिक हालात बिगाड़ दिए हैं। इसमें सबसे ज्यादा वो लोग प्रभावित हुए हैं जो दैनिक मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालते थे। ऐसे परिवारों के लिए कोरोना के कारण भूखमरी के हालात पैदा हो गए हैं।

इन गरीब परिवारों की सामाजिक सरोकारों के तहत संस्थाओं की ओर से मदद करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। यह बात बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने शनिवार को ल्यूसीद कोलाइड के सहयोग से श्योर संस्था की ओर से बांटे जाने वाले 175 राशन किट के वाहन को हरी झण्डी दिखाते समय कही।

जिला कलक्टर लोकबंधु ने कहा कि कोरोना जैसी परिस्थितियों से अकेले पार पाना मुश्किल है, ऐसे में सभी के सहयोग से जरूरतमंद की मदद की जा सकती हैं।

संस्था सचिव लता कच्छवाह ने बताया कि राशन किट का वितरण हाथमा, आटी, दरूड़ा, जायडू, शिवभाखरी, नांद, सुकालिया, बींजराड़ सहित कई गांवों में गरीब परिवारों को किया जाएगा।

संस्था कोषाध्यक्ष नरेन्द्र तनसुखाणी, महेन्द्रसिंह कच्छवाह, हनुमानराम चौधरी, प्रोजेक्ट समन्वयक शिवगिरी, लक्ष्मी खत्री, गणेशदास केला, शशि कुमार, जरीना सियोल, लक्ष्मी खत्री, स्नेहलता वासू आदि मौजूद थे।



source https://www.patrika.com/barmer-news/helping-the-poor-and-helpless-in-calamity-is-the-biggest-virtue-6916944/

Comments

Popular posts from this blog

BARMER#बारहवीं में हो गए थे फेल, मेहनत के बल पर बने असिस्टेंट प्रोफेसर

BARMER#रेड से ऑरेंज जोन में बाड़मेर, हर घर नल कनेक्शन की दिल्ली अभी दूर

BARMER#जीएसएस में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर धरना जारी