धुड़ोनियों की ढाणी में शिविर आयोजित

बाड़मेर. बाबा रामदेव मंदिर धूड़ोनियों की ढाणी में जलदाय विभाग की ओर से शिविर लगा आमजन की समस्याएं सुनी गई।

जलदाय विभाग के अधिकारी अधिशासी अभियंता जयराम की उपस्थिति में धूड़ोनियों की ढाणी में पानी की समस्या का निराकरण करने के लिए लोगों को घर-घर जल कनेक्शन देने के लिए फाइलें ली गई।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोरधनसिंह राठौड़ ने कहा कि ऐसे शिविरों के आयोजन से लोगों की समस्या का निराकरण जल्दी हो जाता है। शैतान सिंह राठौड़, दलपत सिंह राठौड़, वीर सिंह राठौड़, लक्ष्मण सिंह राठौड़, राम सिंह राठौड़ चतर सिंह राठौड़ आदि उपस्थित थे। इस दौरान करीबन 60 लोगों को पानी कनेक्शन दिए गए।

इस कैंप में केवल सिंह राठौड़,प्रेम सिंह राठौड़, वीर सिंह राठौड़, लक्ष्मण सिंह राठौड़, पृथ्वी सिंह राठौड़, बांकसिंह, नारायण सिंह, गणेश सिंह, धन सिंह एडवोकेट दानसिंह राठौड़, बंशी सिंह राठौड़, हाकम सिंह राठौड़, जेठू सिंह राठौड़, राम सिंह राठौड़ चतर सिंह राठौड़ , प्रकाश सिंह राठौड़ , बख्तावर सिंह राठौड़, रतन सिंह राठौड़, सुमेर सिंह राठौड़, भेरसिंह राठौड़, पृथ्वी सिंह भायल ठेकेदार और बड़ी संख्या में ढाणी के निवासी उपस्थित थे। इस कैंप के आयोजन से धूडोनियो की ढाणी के निवासियों की पानी की समस्या का निराकरण हुआ। बस्ती में सदियों से पानी की, बहुत बड़ी समस्या का हल हुआ।



source https://www.patrika.com/barmer-news/camp-organized-in-dhudoni-ki-dhani-6922669/

Comments

Popular posts from this blog

बाड़मेर ने निरस्त कर दिए 73757 और लंबित पड़े 20206

​Education Department Rajasthan: पैदल नहीं अब साइकिल चला स्कूल पहुंचेंगी 7. 5 लाख बालिकाएं

बाड़मेर में 2 दिन बाद से फिर सर्दी के तेवर होंगे तेज