बाड़मेर में प्लास्टिक बोतल बनाने वाली फैक्ट्री में विद्युत चोरी पकड़ी, 13.45 लाख रुपए का जुर्माना

बाड़मेर। बाड़मेर डिस्कॉम ने कार्रवाई करते हुए प्लास्टिक बोतल बनाने वाली फैक्ट्री में सतर्कता जांच करते हुए 13.45 लाख की विद्युत चोरी पकड़ी है। इस कार्रवाई को एमएण्डपी एवं पवस विंग ने अंजाम दिया।
अधीक्षण अभियंता अजय माथुर ने बताया कि एमएण्डपी विंग बाड़मेर के सहायक अभियंता सुरेश सेठिया ने मां आशापुरा पोली पैक फैक्ट्री की आकस्मिक जांच की। इस दौरान सर्विस लाइन में कट लगाकर विद्युत चोरी करना पाया गया। इस पर सहायक अभियंता शहर द्वितीय बाड़मेर लक्ष्मणदास को सूचना दी गई। फैक्ट्री का स्वीकृत भार 40 किलावॉट था जबकि मौके पर 48 किलावोट विद्युत लोड चलता हुआ पाया गया। इस पर विद्युत भार अनुसार 13 लाख 45 हजार 350 रुपए का जुर्माना लगाया गया।
सात दिन में राशि जमा नहीं करवाने पर होगी एफआइआर
अधीक्षण अभियंता ने बताया कि बाड़मेर मगरा में स्थित फैक्ट्री में प्लास्टिक बोतल सहित अन्य प्लास्टिक पैकिंग का कार्य किया जा रहा था। यहां पर जांच में पता चला कि फैक्ट्री संचालक द्वारा पोल से पैनल बॉक्स में जाने वाली सर्विस लाइन में कट लगाकर बिजली चोरी की जा रही थी। फैक्ट्री संचालक नरपतसिंह को सतर्कता जांच प्रतिवेदन सहित जुर्माना राशि का नोटिस जारी किया गया। सात दिन में राशि जमा नहीं करने की स्थिति में विद्युत चोरी निरोधक थाने में एफआइआर की कार्रवाई की जाएगी।



source https://www.patrika.com/barmer-news/discom-barmer-7148722/

Comments

Popular posts from this blog

BARMER#बारहवीं में हो गए थे फेल, मेहनत के बल पर बने असिस्टेंट प्रोफेसर

BARMER#रेड से ऑरेंज जोन में बाड़मेर, हर घर नल कनेक्शन की दिल्ली अभी दूर

BARMER#जीएसएस में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर धरना जारी