बाड़मेर जिले में 54 केंद्र, 14900 देंगे आरएएस-प्री परीक्षा

बाड़मेर। राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियागी प्रारम्भिक परीक्षा 27 अक्टूबर को प्रात: 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी। कलक्टर ने आदेश जारी कर बुधवार सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक जिला मुख्यालय बाड़मेर एवं बालोतरा पर फोटो स्टेट मशीनों को प्रतिबंधित किया है।
परीक्षा समय के दौरान जिला मुख्यालय बाड़मेर एवं बालोतरा उपखण्ड पर स्थित समस्त परीक्षा केन्द्रों, फोटो स्टेट एवं फैक्स दुकानों एवं साईबर कैफे पर 27 अक्टूबर को प्रात: 7 बजे से दोहपर 1 बजे तक फोओ स्टेट मशीन एवं प्रतिलिपि करने के अन्य समस्त साधनों को प्रतिबंधित किया है।
मोबाइल पर रोक
परीक्षा केन्द्रों पर मोबाइल फोन उपयोग पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा। अभ्यथियों को परीक्षा हॉल में तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा प्रारम्भ होने से एक घण्टा पूर्व अभ्यर्थी का पहुंचना अनिवार्य है।
परीक्षा हेतु व्यवस्थाएं पुख्ता
आरएएस प्री परीक्षा के लिए बाड़मेर में 34 एवं बालोतरा में 20 परीक्षा केन्द्रों समेत कुल 54 परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए है, जिन पर 14900 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। बाड़मेर जिला मुख्यालय पर 7 एवं बालोतरा के लिए 5 फ्लाइंग टीम तथा उप समन्वयक नियुक्त कर परीक्षा केन्द्रों का आवंटन किया गया है।
यहां पर नियंत्रण केंद्र
आरएएस परीक्षा से संबंधित जानकारी परीक्षार्थियों को उपलब्ध कराने को जिला मुख्यालय बाड़मेर पर स्थापित नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 02982-220007 तथा बालोतरा के नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 02988-220005 है।



source https://www.patrika.com/barmer-news/ras-pre-exam-1-7143486/

Comments

Popular posts from this blog

बाड़मेर ने निरस्त कर दिए 73757 और लंबित पड़े 20206

​Education Department Rajasthan: पैदल नहीं अब साइकिल चला स्कूल पहुंचेंगी 7. 5 लाख बालिकाएं

बाड़मेर में 2 दिन बाद से फिर सर्दी के तेवर होंगे तेज