कांग्रेस से पचपदरा से मदन प्रजापत प्रत्याशी, चौथी बार भरोसा
कांग्रेस की तीसरी सूची में पचपदरा से मदन प्रजापत को प्रत्याशी घोषित किया गया है। कांग्रेस से मदन चौथी बार चुनाव लड़ेंगे। 2008 और 2018 का चुनाव जीत चुके है। 2013 में हारे थे। मदन प्रजापत तीन बार भाजपा के अमराराम चौधरी के सामने चुनाव लड़े है।
टिकट मिलने का कारण
मौजूदा विधायक। तीन चुनाव लड़े जिसमें से दो जीते है। बालोतरा जिला बनाने की सौगात के साथ ही जनता में रहे सक्रिय। पैनल में प्रभावी एक ही नाम।
पहली प्रतिक्रिया:
मेरा विश्वास पचपदरा की जनता है। कांग्रेस का मुझ पर भरोसा है। बालोतरा को जिला बनाने की बड़ी सौगात देकर मेरा जीवन सफल कर दिया गया। मैने जनता के लिए चप्पल उतारे थे, उनके काम के लिए तत्पर हूं।- मदन प्रजापत
राजनीतिक जीवन
भाजपा-बसपा- कांग्रेस
मदन प्रजापत राजनीति में जुड़े तब भाजपा में युवा मोर्चा में रहे। इसके बाद वे 27 साल की उम्र में ही 1998 में बसपा से जुड़े और पचपदरा से चुनाव लड़ा। 2008 में मदन प्रजापत को कांग्रेस ने पहली बार टिकट दिया और उन्होंने तीन बार से लगातार भाजपा से जीत रहे बड़े चेहरे अमराराम चौधरी को 12125 वोटों से हरा दिया। 32 की उम्र में वे विधायक बन गए।
मदन प्रजापत-
2008- चुनाव जीते- 12125- अमराराम चौैधरी
2013- चुनाव हारे- 23237 अमराराम चौधरी
2018- चुनाव जीते- 2395 अमराराम चौधरी
source https://www.patrika.com/barmer-news/madan-prajapat-candidate-from-pachpadra-from-congress-8559907/
Comments
Post a Comment