तेज रफ्तार रोडवेज ने मारी कार को टक्कर, बस के यात्री सहमे

बायतु उपखंड मुख्यालय पर स्थित फलसूंड चौराहे पर बुधवार दोपहर बाद रोडवेज बस की चपेट में आने से एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं कार चालक एक व्यवसायी मामूली चोटिल हो गया। हादसा इतना भीषण था कि कार बस के अगले हिस्से में फंस कर आगे उछली। हादसा होने से रोडवेज बस में बैठे यात्री भी भयभीत हो गए। गनीमत रही कि बस में सवार यात्रियों को कोई चोट नहीं आई।
कार क्षतिग्रस्त, चालक चोटिल
जानकारी के अनुसार चवा गांव की तरफ से आई एक कार फलसूंड फाटक क्रॉस करते हुए कानोड़ की तरफ जा रहीं थी। कार हाइवे पार करते समय बाड़मेर की तरफ से आ रही रोडवेज की बस चपेट में आ गई, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं चालक चोटिल हो गया। हादसे में बस के एकदम आगे आने से कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत है कि हादसे में चालक सकुशल बच गया। सूचना मिलते ही बायतु पुलिस मौके पर पहुंची।



source https://www.patrika.com/barmer-news/barmer-accident-8543456/

Comments

Popular posts from this blog

BARMER#बारहवीं में हो गए थे फेल, मेहनत के बल पर बने असिस्टेंट प्रोफेसर

BARMER#रेड से ऑरेंज जोन में बाड़मेर, हर घर नल कनेक्शन की दिल्ली अभी दूर

BARMER#जीएसएस में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर धरना जारी