Discom: Barmer: Rajasthan: खान मालिक कर रहा था चोरी, डेढ़ करोड़ का लगा जुर्माना


Discom: Barmer: Rajasthan: डिस्कॉम बालोतरा वृत टीम ने चोरी के खिलाफ लगातार दूसरे दिन शनिवार को समदड़ी में बड़ी कार्रवाई की। डिस्कॉम ने गांव देवड़ा के एक खान मालिक एचटी बॉक्स से छेड़छाड़ कर चोरी करने पर कार्रवाई की। वहीं करीब डेढ़ करोड रुपए से अधिक का जुर्माना वसूल करने की अनुशंसा की।

यह भी पढ़ें: तृपण तो कर रहे पर पितृरों को नहीं कर रहे तृप्त

टीम ने कार्रवाई
जानकारी के अनुसार गांव देवड़ा में जालमसिंह पुत्र बहादूरसिंह के नाम से खान आवंटित है। इस पर उपभोक्ता ने 300 हार्सपाॅवर 250 केवीए क्षमता का विद्युत कनेक्शन ले रखा है। शनिवार को डिस्कॉम के सतर्कता अधिशासी अभियंता सुरेश सेठिया, मीटर एंड प्रोटक्शन के अधिशासी अभियंता अश्विनी जैन, डिस्कॉम समदड़ी सहायक अभियंता भूपेंद्रसिंह राजपुरोहित व टीम ने कार्रवाई की। टीम ने एचटी बॉक्स में छेड़छाड़ कर विद्युत चोरी पकड़ी। इस पर विद्युत कनेक्शन विच्छेद करने के साथ मीटर,जब्त किया गया। वही कार्रवाई के लिए करीब 1.5 करोड रुपए जुर्माना राशि वसूल करने के अनुशंसा की।

यह भी पढ़ें: 50 हजार से अधिक रुपए मिले तो हो जाएंगे जब्त, क्यूं पढि़ए पूरा समाचार

इनका कहना है- मुख्य अभियंता ने बालोतरा व समदड़ी क्षेत्र में हाई वैल्यू कंज्यूमर वाले उपभोक्ताओं के कम विद्युत उपयोग करने के लिए जांच करने के लिए निर्देश दिए हैँ। इसकी पालना में टीम ने शनिवार को दूसरे दिन भी देवड़ा में बड़ी कार्रवाई की। उपभोक्ताओं को मीटर के साथ छेड़छाड़ कर चोरी करते हुए पाया गया। करीब डेढ़ करोड़ रुपए जुर्माना राशि वसूल करने की अनुशंसा की है। विद्युत चोरी रोकथाम के लिए निरंतर कार्रवाई की जाएगी। -सोनाराम पटेल , अधीक्षण अभियंता बालोतरा।



source https://www.patrika.com/barmer-news/discom-barmer-rajasthan-8561245/

Comments

Popular posts from this blog

बाड़मेर ने निरस्त कर दिए 73757 और लंबित पड़े 20206

​Education Department Rajasthan: पैदल नहीं अब साइकिल चला स्कूल पहुंचेंगी 7. 5 लाख बालिकाएं

बाड़मेर में 2 दिन बाद से फिर सर्दी के तेवर होंगे तेज