मतदान: वोट देने में पुरुषों से आगे है थार की नारी

  • वोट की संख्या पुरुषों से कम पर पोलिंग प्रतिशत में महिलाएं रही है आगे
  • पिछले विधानसभा चुनाव में बाड़मेर जिले की सातों विधानसभा में महिलाओं का पोलिंग प्रतिशत अधिक

मतदाता सूची में महिलाओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले भले ही कम है, लेकिन वोट में आगे है। बाड़मेर पूरे जिले में मतदान करने में महिलाएं अधिक जागरूक है और घर के अलावा अन्य कार्यों में व्यस्त रहने के बाद भी वोटिंग वाले दिन समय निकालकर मतदान के लिए पहुंचती है। इसी के कारण बाड़मेर जिलेभर में पोलिंग प्रतिशत विधानसभा चुनाव-2018 में सभी सातों सीटों पर पुरुषों के मुकाबले ज्यादा रहा है।
बाड़मेर जिले में महिलाएं अब प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रही है तो फिर वोट देने में कहां पीछे रहने वाली। यह महिला जागरूकता का ही परिणाम है कि वोट देने के लिए खुद घर से निकल कर पोलिंग स्टेशन पहुंची है और दूसरों को भी मतदान के प्रति पे्ररित किया है।
एक भी विधानसभा क्षेत्र में पुुरुष नहीं रहे आगे
गत विधानसभा चुनाव 2018 में बाड़मेर जिले की सात सीटों पर पोलिंग में एक भी स्थान पर पुरुष आगे नहीं रहे। सभी जगह महिलाओं का वोट प्रतिशत पुरुषों से अधिक दर्ज किया गया। जबकि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पुरुष मतदाताओं की संख्या महिलाओं अधिक रही।
सबसे अधिक गुड़ामालानी में पड़े थे महिलाओं के वोट
पिछले चुनाव में गुड़ामालानी विधानसभा क्षेत्र में मातृशक्ति ने बढ़चढ कर लोकतंत्र के पर्व में अपनी भूमिका निभाई। यहां कुल पुुरुष मतदाताओं की संख्या 121677 और महिला मतदाता 107101 थी। जिसमें से कुल 98832 पुरुष तथा 90688 महिलाओं ने वोट किया। पुरुषों का मतदान प्रतिशत 81.22 तथा महिलाओं का 84.68 प्रतिशत रहा।
महिलाओं का पोलिंग प्रतिशत रहा अधिक
जिले की कुल सात विधानसभाओं में सभी में महिलाओं का पोलिंग प्रतिशत गत चुनावों
में ज्यादा रहा। शिव विधानसभा क्षेत्र में 76.92 व 83.07, बाड़मेर 80.17 व 84.07, बायतु 81.09 व 84.62, पचपदरा 69.52, 75.17, सिवाना 62.75 व 68.38, गुड़ामालानी 81.22 व 84.68 तथा चौहटन में 74.83 व 77.85 फीसदी क्रमश: पुरुषों व महिलाओं का पोलिंग प्रतिशत रहा।



source https://www.patrika.com/barmer-news/election-2023-8563823/

Comments

Popular posts from this blog

बाड़मेर ने निरस्त कर दिए 73757 और लंबित पड़े 20206

​Education Department Rajasthan: पैदल नहीं अब साइकिल चला स्कूल पहुंचेंगी 7. 5 लाख बालिकाएं

बाड़मेर में 2 दिन बाद से फिर सर्दी के तेवर होंगे तेज