ट्रेलर-कार भिड़ंत, हादसे में 3 मासूम बच्चों सहित 5 की मौत

  • ओवरटेक के दौरान ट्रेलर ने कार को मारी टक्कर
  • महाराष्ट्र का परिवार जैसलमेर घूमने जा रहा था

दिवाली पूजन के बाद घूमने के लिए जैसलमेर जा रहा एक परिवार हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना में कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई। जिसमें तीन बच्चे शामिल है। हादसा बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना थाना क्षेत्र में हुआ है।
ओवरटेक करते कार को चपेट में लिया
पुलिस के अनुसार महाराष्ट्र के जलगांव के एक ही परिवार के लोग दो कारों में दिवाली पूजा के बाद घूमने के लिए जैसलमेर जा रहे थे। इस दौरान सोमवार शाम को सूरते की बेरी एनएच-68 पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ओवरटेक करते हुए कार को चपेट में ले लिया। कार में छह लोग सवार थे। हादसा इतना भीषण था कि कार में शव फंस गए। आसपास के लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया। स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां पर मृत घोषित कर दिया।
दो कार में जा रहे थे जैसलमेर
परिवार के लोग दो अलग-अलग कारों में जा रहे थे। एक कार आगे चल रही थी, जबकि दूसरी पीछे। इस दौरान पीछे चल रही कार को सामने से ओवरटेक करके आए ट्रेलर ने टक्कर मार दी। कार पूरी तरह से चिपक गई और तीन बच्चों सहित 6 लोग उसमें फंस गए। हादसे के कारण रास्ता जाम हो गया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद वाहनों की आवाजाही सुचारू करवाई।



source https://www.patrika.com/barmer-news/barmer-accident-8587546/

Comments

Popular posts from this blog

BARMER#बारहवीं में हो गए थे फेल, मेहनत के बल पर बने असिस्टेंट प्रोफेसर

BARMER#रेड से ऑरेंज जोन में बाड़मेर, हर घर नल कनेक्शन की दिल्ली अभी दूर

BARMER#जीएसएस में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर धरना जारी