बाड़मेर: 12 घंटे बरसात का दौर, 13 डिग्री गिरा पारा

  • बिजली गिरने से बालक की मौत
  • बाड़े में 90 भेड़-बकरियों का झुलसने से टूटा दम
    बाड़मेर जिले भर में रविवार को सुबह से लेकर शाम तक कभी तेज तो कभी धीमी रफ्तार से बरसात का दौर रुक-रुक कर चला। शाम 5.30 बजे तक मौसम विभाग ने 10 एमएम बरसात रेकार्ड की है। शनिवार को अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री था, जो रविवार को 17.9 डिग्री दर्ज हुआ।
    मौसम के मिजाज अल सुबह ही बिगडऩे शुरू हो गए। तेज मेघगर्जना के साथ सुबह करीब 5.20 बजे लोगों की नींद खुल गई। इसके बाद बरसात का दौर शुरू हो गया। जिलेभर में बरसात दर्ज की गई। बरसात के बाद सर्दी का असर बढ़ गया। पूरे दिन बर्फीली हवा चली।
    सामान्य से 13 डिग्री नीचे आया तापमान
    बरसात के कारण अधिकतम तापमान में एक साथ 13 डिग्री की कमी दर्ज हुई। वहीं दिन का पारा सामान्य से 13 डिग्री ही कम रेकार्ड हुआ। जबकि रात का तापमान रविवार को 14.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। रात और दिन का पारे में एक दिन पहले जो 17 डिग्री से अधिक का अंतर था, वह शनिवार को मात्र 3 डिग्री रह गया।
    इंदिरा कॉलोनी में घर पर गिरी बिजली
    बाड़मेर जिले में तीन स्थानों पर बिजली गिरने की जानकारी सामने आई। वहीं शहर के इंदिरा कॉलोनी में सुबह बरसात के दौरान एक मकान की छत पर बिजली गिरने से छीणे टूट गई। मकान की लाइट फीटिंग जल गई। सूचना देकर बिजली बंद करवाई।
    आगे क्या...
    बरसात के बाद अब मौसम में तेजी से बदलाव देखने में आएगा। अगले सप्ताह में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे जाने की संभावना जताई गई है। वहीं दिन का तापमान औसम साफ होने पर 22-23 डिग्री के बीच रह सकता है। दिसम्बर में सर्दी का असर और बढ़ेगा।


source https://www.patrika.com/barmer-news/weather-alert-8608132/

Comments

Popular posts from this blog

BARMER#बारहवीं में हो गए थे फेल, मेहनत के बल पर बने असिस्टेंट प्रोफेसर

BARMER#रेड से ऑरेंज जोन में बाड़मेर, हर घर नल कनेक्शन की दिल्ली अभी दूर

BARMER#जीएसएस में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर धरना जारी