बाड़मेर में वायुसेना का प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित, देखें वीडियो

बाड़मेर। नागाणा थाना क्षेत्र के भूरटिया गांव के पास बुधवार शाम भारतीय वायुसेना का प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसें में प्लेन पूरी तरह जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस, प्रशासन व वायुसेना के अधिकारी मौके पर पहुंची।

जानकारी के अनुसार नागाणा थाना क्षेत्र के मातासर गांव में भारतीय वायुसेना का प्लेन अचानक एक खेत में दुर्घनाग्रस्त हो गया। हादसें के दौरान पायलट ने एक खेत मे कूदकर जान बचाई। साथ ही खेत मे आग की लपटें देखकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने पानी की मदद से आग बुझाने के प्रयास चल रहे है।

बाड़मेर में वायुसेना का प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित, देखें वीडियो

एक ढाणी में लगी आग, मचा हड़कंप
प्लेन दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद एक ढाणी में आग लग गई। साथ ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

बाड़मेर में वायुसेना का प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित, देखें वीडियो

पायलट के पैर में चोट
प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी में सामने आया कि पायलट ने एक खेत में सुरक्षित कूद गया। साथ ही बताया जा रहा है कि उसके पैर में चोट लगी है। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार शुरू हुआ।



source https://www.patrika.com/barmer-news/air-force-plane-crashes-in-barmer-7029068/

Comments

Popular posts from this blog

BARMER#बारहवीं में हो गए थे फेल, मेहनत के बल पर बने असिस्टेंट प्रोफेसर

BARMER#रेड से ऑरेंज जोन में बाड़मेर, हर घर नल कनेक्शन की दिल्ली अभी दूर

BARMER#जीएसएस में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर धरना जारी