रिफाइनरी के गांव की महिला सरपंच ने बदली सूरत


-
पचपदरा/बाड़मेर. बाड़मेर जिले का संाभरा गांव रिफाइनरी के चलते विश्व के नक्शे कदम पर दर्ज है। प्रदेश की पहली रिफाइनरी का निर्माण यहां हो रहा है। सिर्फ रिफाइनरी के कारण ही नहीं गांव की महिला सरपंच लीला हुड्डा की सक्रिया से बदल की गांवों की सूरत ने भी इस गांव को प्रसिद्ध किया है।
पिछले डेढ़ साल के कार्यकाल में सरपंच लीला हुड्डा ने ग्राम पंचायत क्षेत्र के दो विद्यालयों को माध्यमिक और उच्च माध्यमिक में क्रमोन्नत करवाया। इसके अलावा करीब छह किलोमीटर कलावा गांव से सांभरा तक पानी की लाइन बिछवा गांव में मीठे पानी की आपूर्ति शुरू करवाई।

सरपंच ने खेल मैदान, श्मशान घाट के लिए 15 बीघा जमीन आवंटित करवाई। पिछले दिनों सरपंच ने राजस्व विभाग को प्रस्ताव भिजवा सांभरा में पटवार मंडल भी शुरु करवा दिया। लीला हुड्डा ने सरपंच निर्वाचित होने के खंडहर हुए पंचायत कार्यालय का जीर्णोद्धार करवा कॉरपोरेट कार्यालय जैसा बना दिया। 10वीं कक्षा तक पढ़ी लिखी लीला हुड्डा खुद पंचायत के कामकाज संभालती है, हर सरकारी दस्तावेज को बारीकी से देख समझती भी है।

लीला हुड्डा बताती है, घर घर पानी के कनेक्शन करवाने का बड़ा सपना है, उसको पूरा करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।



source https://www.patrika.com/barmer-news/the-woman-sarpanch-of-the-village-of-the-refinery-changed-her-face-7041200/

Comments

Popular posts from this blog

बाड़मेर ने निरस्त कर दिए 73757 और लंबित पड़े 20206

​Education Department Rajasthan: पैदल नहीं अब साइकिल चला स्कूल पहुंचेंगी 7. 5 लाख बालिकाएं

बाड़मेर में 2 दिन बाद से फिर सर्दी के तेवर होंगे तेज