अधिवक्ता संघ चुनाव : चौधरी ने निकटतम प्रतिद्वंदी रामावत को 22 वोटों से हराया, जानिए पूरी खबर

बाड़मेर.
जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव परिणाम में शनिवार शाम वरिष्ठ अधिवक्ता माधोसिंह चौधरी ने एक तरफा जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी महेन्द्र रामावत को 22 मतों के अंतर से पराजित कर जीत दर्ज की। अधिवक्ता संघ का चुनाव न्यायालय परिसर के पुस्तकालय भवन में सुबह 11 बजे शुरू हुआ। दोपहर 5 बजे के बाद मतगणना शुरू हुई और शाम 7 बजे विजेताओं की घोषणा की गई। इसके बाद परिसर में विजेताओं के समर्थकों ने कंधो पर उठा लिया और खुशी जाहिर की।


निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष पद के प्रत्याशी माधुसिंह चौधरी ने महेन्द्र रामावत को 22 मतों से हराया। इसी तरह उपाध्यक्ष पद पर दिनदयाल ने अमित धन्दे को 55 वोट, सचिव पद पर महेन्द्रसिंह सोढ़ा ने स्वरूपसिंह भदरू को 45 वोट व कोषाध्यक्ष पद पिताम्बरदास ने राजूराम को 89 वोटों से हराकर जीत हासिल की। चुनाव निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में चुनाव सम्पन्न हुए। चुनाव में कुल 362 में से 337 मत पड़े।


समर्थकों में खुशी की लहर
कोर्ट परिसर में जीत की घोषणा होने के बाद अधिवक्ताओं व उनके समर्थकों ने विजयी उम्मीदवारों को कंधो पर उठा लिया। उनको मालाएं पहना कर खुशी मनाई। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता करनाराम चौधरी, स्वरूपसिंह चाडी, रुपसिंह राठौड़, कन्हैंयालाल सहित कई जने मौजूद रहे।


परिणाम को लेकर रही उत्सुकता
कोर्ट परिसर में अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर दिनभर गहमागहमी नजर आई। साथ ही मतदान सम्पन्न होने के बाद हर कोई परिणाम को लेकर उत्सुक नजर आया। कोर्ट परिसर के आगे बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं का जमावड़ा देखने को मिला। अधिवक्ता बेशब्री से इंतजार करते नजर आए।
---



source https://www.patrika.com/barmer-news/advocate-union-election-in-barmer-7035043/

Comments

Popular posts from this blog

बाड़मेर ने निरस्त कर दिए 73757 और लंबित पड़े 20206

​Education Department Rajasthan: पैदल नहीं अब साइकिल चला स्कूल पहुंचेंगी 7. 5 लाख बालिकाएं

बाड़मेर में 2 दिन बाद से फिर सर्दी के तेवर होंगे तेज