इंसानियत शर्मसार: युवक को बंधक बनाकर दी अमानवीय यातनाएं, वीडियो हुआ वायरल

बाड़मेर
चौहटन थाना क्षेत्र के एक युवक के साथ कुछ लोगों की ओर से घर के बाहर पेड़ से बंधक बनाकर मारपीट करते हुए अमानवीय यातनाएं देने का एक वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो पुलिस के संज्ञान में आने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चौहटन थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।


चौहटन थाना पुलिस ने कांस्टेबल गोपाल की रिपोर्ट पेश कर बताया कि मंगलवार दोपहर को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें कुछ अज्ञात लोगों की ओर से युवक को पेड़ से बांधकर उसके बाल काटते हुए मारपीट कर रहे है। पुलिस ने वीडियो के माध्यम से पता किया तो युवक की पहचान बाखासर थाना क्षेत्र निवासी होना सामने आया है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की तो सामने आया कि युवक 25 जुलाई की रात कोनरा गांव आया था। जहां उसके साथ यह अमानवीय घटना होना पाया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

यह है वीडिया का सच

वायरल वीडियो के मुताबिक युवक को बंधक बनाकर बाल काटने के बाद उसे एक पेड़ पर बांध दिया गया। हालांकि यह घटना तीन दिन पुरानी है। युवक के साथ हुई यातनाओं के दो अलग-अलग वीडियो है।

- मामला दर्ज, जांच शुरू

वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस उसी दिन मौके पर गई थी, लेकिन पीडि़त पक्ष की ओर से रिपोर्ट नहीं दी गई। बताया गया कि सामाजिक स्तर पर राजीनामा हो गया। उसके तीन दिन बाद सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हुआ। पुलिस ने पीडि़त से संपर्क कर रिपोर्ट मांगी, लेकिन उसने रिपोर्ट नहीं दी। पुलिस ने अपने स्तर पर मामला दर्ज कर लिया है। पीडि़त का मेडिकल करवाया जाएगा। उसके बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।

- आनंद शर्मा, पुलिस अधीक्षक, बाड़मेर



source https://www.patrika.com/barmer-news/youth-beating-viral-video-barmer-hostage-assault-case-barmer-6302853/

Comments

Popular posts from this blog

बाड़मेर ने निरस्त कर दिए 73757 और लंबित पड़े 20206

​Education Department Rajasthan: पैदल नहीं अब साइकिल चला स्कूल पहुंचेंगी 7. 5 लाख बालिकाएं

बाड़मेर में 2 दिन बाद से फिर सर्दी के तेवर होंगे तेज