जिले में 9 नए 33/11 केवी सब स्टेशन स्वीकृत



बाड़मेर. जिले में 33/11 केवी क्षमता के 9 नए सब स्टेशनों की स्वीकृति जारी हुई है, जिसमें से इस वित्तीय वर्ष में घोषित 3 सब स्टेशनों भी स्वीकृति की गई है।

अधीक्षण अभियंता अजय माथुर ने बताया कि जिले में बढ़ते कृषि कनेक्शनों के कारण किसानों को गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति के लिए 33/11 केवी के नए सब स्टेशनों की आवश्यकता है। तकनीकी रूप से साध्य प्रस्ताव स्वीकृति के लिए निगम कार्यालय भेजे गए थे जिनमें से 9 की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। उन्होने बताया कि वर्ष 2022-23 के बजट में मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार की ओर से तीन सब स्टेशनों के निर्माण की घोषणा की गई थी, उनके प्रस्ताव भी बनाकर निगम कार्यालय भेजे गए थे, उनकी भी स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।

यहां स्वीकृत हुए सब स्टेशन- स्वीकृत सब स्टेशनों में पचपदरा विधानसभा में चांदेसरा (भीमरलाई फांटा),

चौहटन विधानसभा में नगड़ाणी फांटा, कोनरा, शिव विधानसभा में जुनेजों की बस्ती व खड़ीन,

गुड़़ामालानी विधानसभा में हीराणियों का तला, भीमथल, सिंधासवा हरियान एवं बाड़मेर विधानसभा में गंगासरा में 33/11 केवी के सब स्टेशन स्वीकृत हुए हैं। इसमें से चांदेसरा (भीमरलाई फांटा), नगड़ाणी फांटा व कोनरा के सब स्टेशन बजट घोषणा में शामिल थे।

हजारों उपभोक्ताओं को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण बिजलीःअधीक्षण अभियंता बाड़मेर ने बताया कि जिले में स्वीकृत हुए 9 जीएसएस के निर्माण के लिए शीघ्रता से कार्यवाही की जाएगी एवं उसके कार्यादेश के लिए पत्रावलिया निगम कार्यालय भेजी जाएगी। वहां से कार्यादेश जारी होने पर इन सब स्टेशनों का निर्माण कराया जाएगा। इन सब स्टेशनों के निर्माण कार्य पूर्ण होने पर जिले के हजारों कृषि व घरेलू उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति हो सकेगी।



source https://www.patrika.com/barmer-news/9-new-3311-kv-sub-stations-approved-in-the-district-7525192/

Comments

Popular posts from this blog

बाड़मेर ने निरस्त कर दिए 73757 और लंबित पड़े 20206

​Education Department Rajasthan: पैदल नहीं अब साइकिल चला स्कूल पहुंचेंगी 7. 5 लाख बालिकाएं

बाड़मेर में 2 दिन बाद से फिर सर्दी के तेवर होंगे तेज