#Bjp...राजस्थान में आमजन दुखी, मुख्यमंत्री लगे सरकार बचाने में- गहलोत

#Bjp... बाड़मेर.भाजपा की प्रदेश सरकार के खिलाफ जन आक्रोश रैली जिला मुख्यालय पर आयोजित हुई।

राज्यसभा सांसद तथा बाड़मेर संगठन प्रभारी राजेंद्र गहलोत ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस के शासनकाल में लूट, मारपीट, डकैती हत्या, दलित वर्ग पर अत्याचार बढे़ हैं। भय व अपराधों की श्रेणी तथा महिला उत्पीड़न में राजस्थान देश में प्रथम है। उन्होंने कहा कि आज राजस्थान में पानी, बजरी, चारा, बिजली की समस्या को लेकर आमजन दुखी है। मुख्यमंत्री अपनी सरकार को बचाने के लिए लगे रहे। उनके कई मंत्रियों तथा विधायकों पर गंभीर आरोप लगे हैं , लेकिन मुख्यमंत्री उन्हें बचा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: सौर ऊर्जा पम्प सैट पर दोहरा अनुदान, सब्सिडी के साथ पैंतालीस हजार का लाभ

भाजपा जिलाध्यक्ष आदूराम मेघवाल ने केंद्र सरकार की तारीफ की। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की ओर से लाए गए तीन तलाक कानून, धारा 370 को हटाना, जीएसटी कानून और नोटबंदी के निर्णय देश के लिए मील के पत्थर साबित हुए हैं। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलीप पालीवाल ने कहा कि इस जन आक्रोश रैली से भाजपा कांग्रेस सरकार की अकर्मण्यता को जनता के बीच लेकर जाएगी । पूर्व प्रदेश प्रवक्ता डॉ प्रियंका चौधरी ने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार दलित, किसान, मजदूर, महिलाओं सहित आमजन के लिए दुखदाई है, ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। मंच संचालन जिला महामंत्री बाला राम मूंढ ने किया।

यह भी पढ़ें: .पानी की बचत ही नहीं किसानों को फायदा भी देगी सूक्ष्म सिंचाई, कैसे पढ़े पूरा समाचार |

 

भाजपा जिला प्रवक्ता एवं मीडिया प्रमुख ललित बोथरा ने बताया कि अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण वडेरा, रैली संयोजक रमेश सिंह इंदा, जिला उपाध्यक्ष गंगा विशन अग्रवाल, चौहटन प्रधान रूपाराम सारण, फागलिया प्रधान मुकेश कोली, जिला मंत्री अनिता चौहान, भाजपा नेता पीयूषडोसी, जिला कोषाध्यक्ष मूल सिंह राजपुरोहित, नगर परिषद प्रतिपक्ष नेता पृथ्वी चंडक आदि ने भी जनआक्रोश रैली में विरोध प्रदर्शन कर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बोथरा ने बताया कि जन आक्रोश रैली के बाद जिला कलक्टर के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन दिया।



source https://www.patrika.com/barmer-news/bjp-common-people-unhappy-in-rajasthan-chief-minister-engaged-in-s-7560114/

Comments

Popular posts from this blog

बाड़मेर ने निरस्त कर दिए 73757 और लंबित पड़े 20206

​Education Department Rajasthan: पैदल नहीं अब साइकिल चला स्कूल पहुंचेंगी 7. 5 लाख बालिकाएं

बाड़मेर में 2 दिन बाद से फिर सर्दी के तेवर होंगे तेज