मुख्यमंत्री के सहपाठी का निधन, गहलोत हुए भावुक, जताई संवेदना




बाड़मेर पत्रिका. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, रेडक्रास सोसायटी के यज्ञदत्त जोशी का शनिवार को निधन हो गया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संवेदना जताई। जोशी गहलोत के सहपाठी रहे है और बीते दिनों उनके हालचाल पूछने घर आए थे।

यह भी पढ़ें: राजस्थान में आमजन दुखी, मुख्यमंत्री लगे सरकार बचाने में- गहलोत


यज्ञदत्त जोशी कांग्रेस के उपाध्यक्ष रहे और कई दायित्व निर्वहन किए। 72 वर्षीय जोशी को कैंसर का उपचार चल रहा था। मुख्यमंत्री गहलोत बीते दौरे में उनसे हालचाल जानने आए थे और शनिवार को निधन का समाचार मिलने के बाद उन्होंने संवेदना जताते हुए उनके साथ विश्वविद्यालय और कांग्रेस में बिताए समय का उल्लेख किया। कांग्रेस संगठन ने वरिष्ठ नेता के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। वन एवं पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी,सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष मानवेन्द्रिंसह, बायतु विधायक हरीश चौधरी, बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, चौहटन विधायक पदमाराम मेघवाल, जिलाध्यक्ष फतेहखां सहित सभी नेताओं ने इसे अपूरणीय क्षति बताया है।


पुत्र को लिखा पत्र- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिवंगत यज्ञदत्त जोशी के पुत्र सचिन को संवेदना पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने बाड़मेर दौरे के दौरान हुई मुलाकात का जिक्र करते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की है।

यह भी पढ़ें: गर्मियों में तरासी जाएगी खेल प्रतिभाएं, पन्द्रह दिन का प्रशिक्षण


सांचीहर जोशी समाज की संवेदना
सांचीहर जोशी समाज के मौजिज व्यक्ति व कई संगठनों के वरिष्ठ पदाधिकारी यज्ञदत्त जोशी के निधन पर समाज में शोक की लहर छा गई। समाज के लोगों ने उनके जीवन पर्यन्त सामाजिक विकास के लिए किए गए कार्यों को अनुकरणीय बताया।


अधिवक्ताों ने शोक जताया

अधिवक्ताओं ने भी जोशी के निधन पर शोक जताया। वरिष्ठ अधिवक्ता यज्ञदत्त जोशी के निधन पर बार के सदस्यों व पदाधिकारियों ने इसे अपूरणीय क्षति बताया।



source https://www.patrika.com/barmer-news/chief-minister-s-classmate-dies-gehlot-gets-emotional-7560190/

Comments

Popular posts from this blog

बाड़मेर ने निरस्त कर दिए 73757 और लंबित पड़े 20206

​Education Department Rajasthan: पैदल नहीं अब साइकिल चला स्कूल पहुंचेंगी 7. 5 लाख बालिकाएं

बाड़मेर में 2 दिन बाद से फिर सर्दी के तेवर होंगे तेज