डम्पर ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल

समदड़ी, बाड़मेर. देवड़ा-मांगला गांव के बीच सडक़ मार्ग पर बजरी के एक बेकाबू डम्पर से बाइक को चपेट में ले लिया। घटना सोमवार सुबह करीब 9 बजे की है। बाइक पर सवार होकर तीन मजदूर कमठा कार्य के लिए देवड़ा से मांगला गांव जा रहे थे। बीच रास्ते मे बेकाबू डम्पर ने चपेट में ले लिया। इससे बाइक पर सवार प्रकाश पुत्र सकाराम तीरगर उम्र 28 निवासी देवड़ा की दर्दनाक मौत हो गई। खीमाराम पुत्र शंकरराम तीरगर 22 व रमेश पुत्र हीराराम मेघवाल 22 निवासी देवड़ा गम्भीर घायल हो गए। तीनों को निजी वाहन से समदड़ी अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने प्रकाश को मृत घोषित कर दिय ।

बजरी डम्पर के कुचलने से हुई देवड़ा निवासी एक मजदूर की मौत व दो घायल प्रकरण को लेकर गुस्साए देवड़ा के ग्रामीणों ने देवड़ा फांटा पर समदड़ी सिवाना स्टेट हाइवे जाम कर दिया। ग्रामीण पूरे पुलिस थाने को लाइन हाजिर करने, डम्पर मालिक को मौके पर बुलाने व मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग करने लगे।

मौके पर एएसपी नितेश आर्य, डिप्टी धनफूल मीणा, उपखण्ड अधिकारी कुसुमलता चौहान सहित समदड़ी व सिवाना थाना मय जाब्ता पहुंचे। ग्रामीणों से समझाइस की पर वो अपनी मांगों पर अड़े रहे ।



source https://www.patrika.com/barmer-news/dumper-collides-with-bike-one-killed-two-injured-6708317/

Comments

Popular posts from this blog

BARMER#बारहवीं में हो गए थे फेल, मेहनत के बल पर बने असिस्टेंट प्रोफेसर

BARMER#रेड से ऑरेंज जोन में बाड़मेर, हर घर नल कनेक्शन की दिल्ली अभी दूर

BARMER#जीएसएस में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर धरना जारी