बॉर्डर क्षेत्र में आग, जंगल स्वाह, बीएसएफ जवानों ने पाया काबू
बाड़मेर. बाड़मेर जिले के सीमावर्ती गांव सुंदरा-पांचला के जंगल में रविवार को आग लग गई। आग ने जल्द ही विकराल रूप ले लिया। आग के धुंआ देख सैकड़ों ग्रामीणों ने बीस टै्रक्टरों की सहायता से काबू पाने का प्रयास किया तो वहीं बीएसएफ के जवानों ने भी सहयोग कर आग पर काबू पाया।
सीमा सुरक्षा बल के पोस्ट कमांडर ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग 05 किलोमीटर पीछे आग का धुआं देखा। उन्होंने फौरन इसकी सूचना अपने कंपनी कमांडर को दी। कंपनी कमांडर सीमा चौकी सीमा 37 कार्मिकों के साथ आग बुझाने के यंत्र और साधनों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए।
आग का प्रकोप इतना तेज था कि थोड़े ही देर में जंगल स्वाहा हो गया। सीमा सुरक्षा बल के कार्मिकों के पहुंचने के बाद नजदीक के गांव सुंदरा और पांचला के लगभग 20 ग्रामीण एक ट्रैक्टर लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने दोपहर के दो बजे आग पर पूरी तरह से काबू पा ली।
source https://www.patrika.com/barmer-news/bsf-jawans-found-control-of-fire-forest-fire-in-border-area-6706468/
Comments
Post a Comment