रसोई गैस: 6 महीनों में घटाए केवल एक बार 50 पैसे, तीन बार में बढ़ाए 175 रुपए

बाड़मेर. पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं तो रसोई गैस भी पीछे नहीं है। फरवरी महीने में गैस सिलेंडर के दाम दो बार बढ़ चुके हैं। अब सिलेंडर की कीमत 795 रुपए हो चुकी है। रसोई गैस के बढ़ते दाम से सबसे अधिक परेशान गृहणियां है। उनका रसोई का बजट गड़बड़ हो रहा है। पहले से ही आटे-दाल के भाव बढ़ चुके हैं अब गैस के दाम चढऩे से परेशानी और बढ़ गई।
कहने को तो पेट्रोलियम कंपनिया रसोई गैस सिलेंडर के दाम प्रत्येक महीने की पहली तारीख को बदलती है। लेकिन फरवरी में एक तारीख के बाद कंपनियों ने दो बार दाम में बढ़ोतरी कर दी। छह महीने पहले सितम्बर 2020 में 620.50 रुपए में मिलने वाला घरेलू गैस सिलेंडर अब उपभोक्ता को 795.50 पैसे में पड़ रहा है।
गत 6 माह में एक बार कम हुए 50 पैसे
कपंनियों ने गत छह महीनों में केवल सितम्बर महीने में एक बार गैस के दाम कम किए। इस महीने में मात्र 50 पैसे कम हुए। इसके बाद अक्टूबर-नवम्बर में दाम में कोई उतार-चढ़ाव नहीं आया। वहीं दिसम्बर आते-आते एक साथ 100 रुपए की बढ़ोतरी हो गई और सिलेंडर 720.50 रुपए का हो गया। वहीं जनवरी में उपभोक्ता को राहत रही, लेकिन उसकी कसर फरवरी में पूरी कर दी और एक बार नहीं दो बार बढ़ोतरी हुई और सिलेंडर के दाम पहुंच गए 795.50 रुपए पर। दाम में बढ़ोतरी जरूर हो गई, लेकिन उस पर उपभोक्ता को मिलने वाली सब्सिडी अभी भी 3.71 रुपए ही है।
गत छह महीनों पर एक नजर
महीना दाम घटे/बढ़े
फरवरी 795.50 +75 रुपए
जनवरी 720.50 00
दिसम्बर 720.50 +100 रुपए
नवम्बर 620.50 00
अक्टूबर 620.50 00
सितम्बर 620.50 -.50 पैसे



source https://www.patrika.com/barmer-news/domestic-gas-cylender-price-6701123/

Comments

Popular posts from this blog

BARMER#बारहवीं में हो गए थे फेल, मेहनत के बल पर बने असिस्टेंट प्रोफेसर

BARMER#रेड से ऑरेंज जोन में बाड़मेर, हर घर नल कनेक्शन की दिल्ली अभी दूर

BARMER#जीएसएस में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर धरना जारी