भारतीय ओलम्पिक दल के उत्साह को ' चियर्स फॉर इंडिया ' दौड़

बाड़मेर. टोक्यो ओलिंपिक में भाग ले रहे भारतीय ओलम्पिक दल के उत्साहवर्धन तथा उनकी जीत की कामना को लेकर जोधपुर रेल मंडल की ओर से चियर्स फोर इंडिया दौड़ का आयोजन किया गया। रेलवे स्टेडियम जोधपुर में आयोजित दौड़ को मंडल रेल प्रबन्धक गीतिका पाण्डेय ने झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
भारतीय रेलवे द्वारा भारतीय दल का उत्साह व मनोबल बढाने के लिए देशव्यापी अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान में शुक्रवार से टोक्यो में प्रारम्भ हुए ओपम्पिक में भाग ले रहे भारतीय खिलाडिय़ों के लिए शुभकामनाओं के संदेश को देशभर से व्यापक समर्थन देने के लिए दौड़ आयोजित की गई।
रेलवे खिलाडिय़ों व बच्चों ने लिया भाग
जोधपुर मंडल खेलकूद संघ के सचिव व वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर रवि मीणा ने बताया जोधपुर रेलवे स्टेडियम में आयोजित दौड़ में रेलवे खिलाडिय़ों तथा बच्चों ने भाग लिया। खिलाडिय़ों तथा विभिन्न खेलकूद गतिविधियों में प्रशिक्षण ले रहे बच्चों व युवाओं ने जोश पूर्वक भारतीय दल की विजय के लिए नारे लगाए। इस अवसर पर भारत के खेल क्षेत्र के भविष्य बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबन्धक मनोज जैन मौजूद थे।



source https://www.patrika.com/barmer-news/jodhpur-rail-mandal-6968327/

Comments

Popular posts from this blog

बाड़मेर ने निरस्त कर दिए 73757 और लंबित पड़े 20206

​Education Department Rajasthan: पैदल नहीं अब साइकिल चला स्कूल पहुंचेंगी 7. 5 लाख बालिकाएं

बाड़मेर में 2 दिन बाद से फिर सर्दी के तेवर होंगे तेज