शिक्षा सर्वांगीण विकास की आधारशिला -जैन

बाड़मेर. शिक्षा ही एक मात्र ऐसी वस्तु है जिसको न तो चोर चुरा सकता है न इसमें भाइयों का बंटवारा होता है। जीवन के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा ही मुख्य आधारशिला है। यह विचार बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने राप्रावि नया तला सनावड़ा के उच्च प्राथमिक विद्यालय में क्रमोन्नत होने पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए।

जैन ने कहा कि प्रदेश की लोक कल्याणकारी सरकार हर वर्ग के लिए कल्याणकारी कदम उठा रही है। विद्यालय के क्रमोन्नत होने से आस पास के छात्र-छात्राओं को उच्च प्राथमिक तक इसी विद्यालय में अध्यनन का मौका मिलेगा। जैन ने कहा कि आप सभी ने हमारे पर जो विश्वास किया है उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे।क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क इत्यादि किसी भी प्रकार की समस्याओं का हम प्राथमिकता से समाधान करेंगे।

समाजसेवी गिरधरसिंह सोढा , सीबीईओ कृष्णसिंह राणीगांव, बीडीओ सुरेश कविया ,एसीबीईओ भंवरलाल डूडी , पदमसिंह लुणु, पीईओ देवाराम ,डुगेरों का तला सरपंच किस्तूराराम डुगेर, हाथीतला सरपंच योगेश बेनीवाल,मुंढों का तला सरपंच वीरेंद्र सारण ,सनावड़ा सरपंच गंगा देवी सारण ,जाखडों की ढाणी सरपंच सुरताराम ,पंचायत समिति सदस्य हेमन्त सारण , पूर्व सरपंच जेठाराम सियाग, दुर्गाराम मडा,रूपाराम सारण,तेजभारती ,जोगाराम मेघवाल,लूणकरण जैन ,खींयाराम जाखड़ उपस्थित रहे।

प्रशासन गांवों के संग अभियान में भागीदारी सुनिश्चित करें - जैन ने बताया कि 2 अक्टूम्बर से प्रदेश की सरकार प्रशासन गांवों के संग अभियान के माध्यम से आमजन के कार्यों को गांव में ही निपटाने के लिए प्रशासन गांवों के संग अभियान चलाएगी। इसमें बिजली ,पानी ,राजस्व ,चिकित्सा ,पेंशन विभाग सहित तमाम विभागों के अधिकारी गांव में आकर आमजन के कार्यों का प्राथमिकता से निस्तारण करेंगे। इसलिए आप इसमें अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें।



source https://www.patrika.com/barmer-news/education-is-the-cornerstone-of-all-round-development-jain-7094211/

Comments

Popular posts from this blog

बाड़मेर ने निरस्त कर दिए 73757 और लंबित पड़े 20206

​Education Department Rajasthan: पैदल नहीं अब साइकिल चला स्कूल पहुंचेंगी 7. 5 लाख बालिकाएं

बाड़मेर में 2 दिन बाद से फिर सर्दी के तेवर होंगे तेज