पधारो म्हारे थार: रीट अभ्यर्थियों की सेवा में जुटा बाढ़ाणा
बाड़मेर. रीट परीक्षा देने आए बाहरी जिलों के अभ्यर्थियों को हर थारवासी आवो नी पधारो म्हारे बाड़मेर कहता नजर आया। विभिन्न सामाजिक संगठनों ने रीट अभ्यर्थियों के ठहरने, चाय, नाश्ते व खाने की व्यवस्था कर थार की मेहमाननवाजी की मिसाल पैदा की।
रीट परीक्षार्थियों के लिए जैन साधर्मिक वर्षीतप समिति की ओर से स्थानीय रेलवे स्टेशन के बाहर चाय व नाश्ते की केंटीन लगाई गई। वर्षीतप समिति के संयोजक सुरेन्द्र छाजेड़ व सहसंयोजक गौतम संखलेचा ने बताया कि रविवार सुबह 4.45 बजे एवं 7.25 तक परीक्षार्थियों के लिए उक्त व्यवस्था की गई। उनके अनुसार 1500 से अधिक परीक्षार्थियों ने इसका लाभ उठाया। गौतम संखलेचा, गौतम संाख, रमेश सिंघवी, सिरेमल बोहरा, राकेश भन्साली, मुरलीधर संखलेचा, सुनिल छाजेड़, रिंकु जैन ने सेवाएं दी।
रीट परीक्षा में बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए 25 व 26 को नि:शुल्क आवासीय व भोजन की सुविधा श्री किसान बोर्डिंग हाऊस संस्थान रेलवे स्टेशन के पास,जाट चेरिटेबल ट्रस्ट नेहरू नगर व श्री हरलाल जाट छात्रावास आंचल सिनेमा के सामने में स्थानीय जाट समाज की ओर से निशुल्क की गई। युवा शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष वीरमाराम गोदारा ने बताया कि किसान छात्रावास में 500, जाट चेरिटबल ट्रस्ट में 300 व श्री हरलाल जाट छात्रावास में 250 लोगों के रहने व खाने की व्यवस्था नि:शुल्क की गई ।
source https://www.patrika.com/barmer-news/visit-mhare-thar-badhana-engaged-in-the-service-of-reet-candidates-7090486/
Comments
Post a Comment