बाड़मेर सहित विभिन्न रेलवे स्टेशन पर मनाया पौधरोपण दिवस
बाड़मेर. भारतीय रेलवे की ओर से मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के तहत जोधपुर रेल मंडल में मंगलवारको पौधरोपण दिवस मनाया गया।
उत्तर पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारीगोपाल शर्मा ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पाण्डेय के निर्देशन में चल रहेस्वच्छता पखवाड़े के तहत जोधपुर मण्डल के सभी स्टेशनों पर स्वच्छ पर्यावरण व हरित रेलवेके लिए पौधरोपण दिवस मनाया गया।
स्टेशनों पर पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए सभीविभागों के कर्मचारियों ने पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लिया।रेलवे स्टेशनों, रेलवे कॉलोनी, रेलवे अस्पताल, रेलवे स्टेडियम, रेलवे कार्यालय परिसर, रेलवे यार्ड, लेवल क्रॉसिंग, रेलवे कोचिंग डिपोआदि स्थानों पर पौधरोपण किया गया। शर्मा ने बताया कि कोचिंग डिपो बाड़मेर, बाड़मेर स्टेशन पर भी पौधरोपण किया गया।
भारतीय रेलवे की ओर से मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के तहत जोधपुर रेल मंडल में सोमवार कोस्वच्छ पर्यावरण दिवस मनाया गया। उत्तर पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी गोपाल शर्मा ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पाण्डेय के निर्देशन में चल रहे स्वच्छता पखवाड़े के तहत जोधपुर मण्डल के सभी स्टेशनों पर स्वच्छ पर्यावरण हरित रेलवे दिवस मनाया गया।
स्टेशनों पर पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए सभी विभागोंके कर्मचारियों ने स्वच्छता कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने बताया कि मंडल के नागोर, बाड़मेर, पाली मारवाड, समदड़ी, डेगाना आदि स्टेशनों पर सेमिनार में स्वास्थ्य, वाणिज्य, परिचालन, आरपीएफए, इंजीनियरिंग आदि विभाग के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर स्टेशनों पर पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने, पौधरोपण, वृक्षों कीदेखभाल करने के लिए जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
source https://www.patrika.com/barmer-news/plantation-day-celebrated-at-various-railway-stations-including-barmer-7094309/
Comments
Post a Comment