बाड़मेर : 2700 से ज्यादा की ओपीडी, वायरल कर रहा बीमार

बाड़मेर. मौसम में आए बदलाव के बाद वायरल के बीमार बढ़ रहे है। सुबह से लेकर दोपहर तक जिला अस्पताल की ओपीडी रोगियों से भरी नजर आ रही है। बूढे से लेकर बच्चों तक में बुखार, गले का दर्द और खांसी-जुकाम के मामले बढ़े हैं। इसके कारण पर्ची काउंटर से लेकर ओपीडी तक भारी भीड़ और कतारें लग रही है।
अस्पताल बीमारों से भर रहा है। लगातार मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते ओपीडी में सुबह 9 बजे से पहले ही बीमार पहुंच जाते हैं। चिकित्सक आते हैं तब तक उनकी टेबल पर 40-50 पर्ची जमा हो जाती है। ऐसे में चिकित्सक को सांस लेने तक की फुर्सत नहीं मिल रही है।
सबसे अधिक मेडिसिन की ओपीडी में भीड़
अस्पताल में सबसे अधिक भीड़ मेडिसिन ओपीडी में हो रही है। मरीजों की कतारें यहां दोपहर बाद भी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। कोविड के लक्षण होने पर उन्हें जांच की सलाह दी जा रही है। कोविड के संदिग्ध बढऩे के कारण अब अस्पताल में फिर से नमूना संग्रहण केंद्र शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा पूर्व में टाउन हॉल परिसर में चल रहे केंद्र पर कोविड के नमूने लिए जा रहे हैं।



source https://www.patrika.com/barmer-news/viral-fiver-7092174/

Comments

Popular posts from this blog

BARMER#बारहवीं में हो गए थे फेल, मेहनत के बल पर बने असिस्टेंट प्रोफेसर

BARMER#रेड से ऑरेंज जोन में बाड़मेर, हर घर नल कनेक्शन की दिल्ली अभी दूर

BARMER#जीएसएस में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर धरना जारी