वर्तमान प्रतिस्पर्धा के युग में बच्चों को शिक्षा दिलाना जरूरी- जैन

बाड़मेर. बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने सोमवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेघवालों की बस्ती केरावा के उच्च प्राथमिक में क्रमोन्नत होने पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

इस अवसर पर ग्रामीणों एवम छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय बहुत ही प्रतिस्पर्धा का है ऐसे समय में मुख्य धारा में वो ही टिक पाएगा जो शिक्षित होगा इसलिए छात्रों को शिक्षा दिलाना बहुत जरूरी है । राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए लगातार सराहनीय कदम उठा रहे हैं, शिक्षकों की भर्तियां की जा रही है जिससे कि सरकारी विद्यालयों में शिक्षा का स्तर सुधरे।

जैन ने कहा कि इस विद्यालय के क्रमोन्नत होने से आस पास की बस्ती के छात्र-छात्राएं अब आठवी तक की शिक्षा घर के पास ही ले सकेंगे। जैन ने उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि सरकार आम आदमी के हर विभाग के सम्बंधित कार्य शीघ्रता से करने के लिए प्रशासन गांवों के संग अभियान के माध्यम से 2 अक्टूम्बर से गांवों में सभी विभागों के अधिकारी आएंगे ,मौके पर ही कामों का निस्तारण करेंगे ।

रामसिंह बोथिया , ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बाड़मेर ग्रामीण के अध्यक्ष मूलाराम मेघवाल , सीबीओ कृष्णसिंह राणीगांव ,विकास अधिकारी सुरेश कविया ,सरपंच उपस्थित थे।



source https://www.patrika.com/barmer-news/it-is-necessary-to-provide-education-to-children-in-the-age-of-competi-7092377/

Comments

Popular posts from this blog

बाड़मेर ने निरस्त कर दिए 73757 और लंबित पड़े 20206

​Education Department Rajasthan: पैदल नहीं अब साइकिल चला स्कूल पहुंचेंगी 7. 5 लाख बालिकाएं

बाड़मेर में 2 दिन बाद से फिर सर्दी के तेवर होंगे तेज