करणी माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली मूर्ति परिक्रमा
बाड़मेर. श्री करणी मां मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह गुरुवार को आयोजित होगा। बुधवार को मूर्ति की विधिवत रूप से नगर परिक्रमा निकाली गई जिसमें सैकड़ों महिलाओं, बहनों व आम लोग शरीक हुए।
मन्दिर के लिए देशनोक करणी माता धाम से अखण्ड ज्योत लाकर मंदिर में अनवरत अखंड रखी जाएगी, जिसे चदंनदान उज्ज्वल व उनके के परिवार सदस्य बाड़मेर मन्दिर पहुंचा चुके हैं, जिसे विधि विधान से मंत्रोच्चार के साथ मन्दिर में रखा गया।
मूर्ति को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्थापित किया जाएगा।
आेंकारदान बारहठ बालेवा ने बताया कि बाड़मेर के दानजी की होदी करणी नगर महात्मा ईश्वर दास चारण छात्रावास के अंदर नवनिर्मित करणी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन 2 दिसंबर को देशनोक निज मंदिर के शास्त्रीय पुजारी नरेंद्र मिश्र के सानिध्य में संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि समाज के कई लोग अलग-अलग टोलियां बनाकर गांव में जाकर निमंत्रण पत्र बांट रहे हैं तो समाज के लोग व्यवस्था को संभाले हुए हैं।
source https://www.patrika.com/barmer-news/idol-circumambulation-taken-out-for-the-life-of-karni-mata-temple-7202102/
Comments
Post a Comment