132 केवी बिजली लाइन में तकनीकी फाल्ट, 30 घंटे से थ्री फेस आपूर्ति ठप

शिव उपखंड मुख्यालय स्थित 132 केवी ग्रिड सबस्टेशन से जुड़े हजारों कृषि उपभोक्ताओं को पिछले 30 घंटों से थ्री फेस बिजली आपूर्ति का इंतजार करना पड़ रहा है, जिसका असर रबी फसल की सिंचाई पर पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार बाड़मेर के 400 केवी ग्रिड सब स्टेशन से आने वाली बिजली लाइन में शनिवार दोपहर को तकनीकी समस्या आने से आपूर्ति प्रभावित हो गई थी। बिजली लाइन फाल्ट होने के बाद शनिवार व रविवार के बाद तक भी थ्री फेस बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं हुई ।जिससे वितरण विभाग के सामने भी समस्या उत्पन्न हो गई। हाईटेंशन बिजली लाइन में शनिवार दोपहर में फाल्ट आने से 132 केवी ग्रिड सबस्टेशन शिव ,उंडू व कानोड से जुड़े दर्जनों 33 केवी उपचौकियों में पिछले 30 घंटों से थ्री फेस बिजली आपूर्ति प्रभावित है।

सिंचाई व्यवस्था प्रभावित
-किसानों ने बताया कि वर्तमान का समय रबी फसल के लिए उपयोगी है। इस दौरान किसानों को पर्याप्त वोल्टेज के साथ बिजली की आवश्यकता रहती है। शनिवार से क्षेत्र में थ्री फेस बिजली आपूर्ति बंद होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सप्लाई चालू होने के बाद भी स्थिति सामान्य होने में दो से तीन दिन लग जाते हैं। जिसका असर सिंचाई पर भी पड़ता है।
पर्याप्त वोल्टेज के साथ बिजली आपूर्ति नहीं
क्षेत्र के कृषि उपभोक्ताओं को इस वर्ष निर्धारित समय वह पर्याप्त वोल्टेज के साथ बिजली आपूर्ति नहीं मिल रही है। वही रही- सही कसर बिजली लाइन फाल्ट होने से पूरी हो जाती है।
तनेराजसिह भियाड़, किसान नेता
तकनीकी समस्या से आपूर्ति प्रभावित
बाड़मेर स्थित 400 केवी ग्रिड सब स्टेशन से तकनीकी समस्या से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी। रविवार शाम तक समस्या का समाधान हो गया है। सोमवार सुबह से थ्री फेस बिजली आपूर्ति सुचारू करवा दी जाएगी।
संदीप पटेल, सहायक अभियंता, 132 केवी ग्रिड सबस्टेशन शिव



source https://www.patrika.com/barmer-news/power-supply-7928349/

Comments

Popular posts from this blog

बाड़मेर ने निरस्त कर दिए 73757 और लंबित पड़े 20206

​Education Department Rajasthan: पैदल नहीं अब साइकिल चला स्कूल पहुंचेंगी 7. 5 लाख बालिकाएं

बाड़मेर में 2 दिन बाद से फिर सर्दी के तेवर होंगे तेज