70 साल में राजनीति से रिटायरमेंट ले लूंगा: पूनिया

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि बाड़मेर-जैसलमेर और बालोतरा में पार्टी के काम-काज की समीक्षा करने के उद्देश्य से यह दौरा चल रहा है। अभी कोई बड़ा राजनीतिक मकसद नहीं है। पार्टी की कई गतिविधियां चलती है, उसकी समीक्षा की जा रही है।
बाड़मेर के दौरे के दौरान मंगलवार शाम को यहां मीडिया से रूबरू होते हुए पूनिया ने बताया कि पार्टी के विशेष अभियान बूथ सशक्तिकरण को लेकर धरातल पर कितना काम हुआ है, उसको देखा जा रहा है। जैसमलेर के 617 बूथों पर अच्छा काम हुआ है। बाड़मेर इकाई में भी अच्छा काम हुआ है फिर भी कुछ समय अभी और मांगा है। यहां पर अगस्त में यह काम पूरा करने की बात बताई गई है।
आजादी के 75 वर्ष के अमृत महोत्सव से पार्टी युवाओं को जोड़ते हुए उन्हें आजादी के मायने भी बताएगी। इसमें केंद्र सरकार और पार्टी भी 9 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा को लेकर अलख जगाने का काम करेंगी। देश में 20 करोड़ और राजस्थान में 20 लाख घरों पर तिरंगा फहराया जाएगा। युवा मोर्चा तिरंगा रैली निकालेगा।
राजनीति में उर्जावान लोगों को आना चाहिए
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि देश की राजनीति में उर्जावान और नए लोग आने चाहिए। युवाओं को अवसर मिले, करियर के साथ राजनीति में युवा आगे बढ़ें। पहले की बजाय अब मंडल अध्यक्ष युवा बन रहे है। पूनिया ने कहा कि मेरी व्यक्तिगत राय है कि मैं 70 साल में राजनीति से सेवानिवृत्ति ले लूंगा। यह मेरी खुद की सोच है, इसके बारे में मैं पार्टी को भी सुझाव दूंगा। लेकिन यह पार्टी तय करेगी कि कितने वर्ष तक के व्यक्ति को टिकट मिलना चाहिए।
सरकार के इंतजाम कमजोर
गोवंश में लम्पी बीमारी को लेकर कहा कि बालोतरा जा रहा हूं। वहां देखूंगा कि यह बीमारी कहां-कहां फैली है। सरकार की ओर से किए गए इंतजाम कमजोर है। उपचार और चिकित्सक की सुविधाएं बहुत कम है। आज ही सीएम को इस मामले को लेकर पत्र लिखा है।



source https://www.patrika.com/barmer-news/bjp-rjasthan-president-7689722/

Comments

Popular posts from this blog

बाड़मेर ने निरस्त कर दिए 73757 और लंबित पड़े 20206

​Education Department Rajasthan: पैदल नहीं अब साइकिल चला स्कूल पहुंचेंगी 7. 5 लाख बालिकाएं

बाड़मेर में 2 दिन बाद से फिर सर्दी के तेवर होंगे तेज