महिलाओं के मिलेगी सिलाई मशीनें, कार्यक्रम 19 को

बाड़मेर. रावणा राजपूत हितकारिणी जिला सभा, जिला युवा सभा ,महिला जिला सभा की बैठक रविवार को रावणा राजपूत समाज सभा भवन में जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह चौहान, महिला जिलाध्यक्ष शर्मिला चौहान, जिला युवा अध्यक्ष जयमल सिंह परिहार, प्रदेश संगठन मंत्री भाखर सिंह सोनडी, नगर अध्यक्ष देवीसिंह राठौड़, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष सरूप कंवर के आतिथ्य में हुई।

अनिता चौहान ने बताया कि 19 दिसंबर को रावणा राजपूत चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से बाड़मेर जिले में 151 सिलाई मशीन विधवा महिलाओं को वितरण कार्यक्रम रावणा राजपूत बालिका छात्रावास बाड़मेर गादान में होगा। ईश्वर सिंह चौहान ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सहयोग का आह्वान किया।

शर्मिला चौहान, जयमल सिंह परिहार ने भी विचार व्यक्त किए। देवीसिंह राठौड़ ने भामाशाह सम्मान कार्यक्रम की जानकारी दी। प्रदेश संगठन मंत्री भाखर सिंह सोनडी ने बताया कि सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के उपस्थित रहने की जानकारी दी।

संचालन हरिसिंह राठौड़ नगर महामंत्री ने किया। मधु बी परिहार, दरिया कंवर, गीता कंवर, अर्जुन सिंह भाटी, धनसिंह खींची पुरखसिंह चौहान, कालुसिंह भाटी, बाबूसिंह चौहान, भोमसिंह कुंपावत जोग सिंह गोहिल, नरपत सिंह परिहार उपस्थित थे।



source https://www.patrika.com/barmer-news/women-will-get-sewing-machines-program-on-19-7197005/

Comments

Popular posts from this blog

बाड़मेर ने निरस्त कर दिए 73757 और लंबित पड़े 20206

​Education Department Rajasthan: पैदल नहीं अब साइकिल चला स्कूल पहुंचेंगी 7. 5 लाख बालिकाएं

बाड़मेर में 2 दिन बाद से फिर सर्दी के तेवर होंगे तेज