आचार्य जिनमनोज्ञसूरिश्वर पहुंचे कुशल वाटिका-

बाड़मेर. कुशल वाटिका में शनिवार को आचार्य मनोज्ञसूरिश्वर ने दर्शन-पूजन कर देश में खुशहाली की कामना की। कुशल वाटिका ट्रस्ट के अध्यक्ष भंवरलाल छाजेड़ व सचिव सम्पतराज बोथरा ने बताया कि जिनमनोज्ञसूरिश्वर, मुनि नयज्ञसागर धोरीमन्ना में चातुर्मास सम्पन्न कर शनिवार को कुशल वाटिका पहुंचे, जिनका ट्रस्ट मण्डल की अगुवाई में स्वागत किया गया।

अध्यक्ष भंवरलाल छाजेड़ व सचिव सम्पतराज बोथरा ने बताया कि आचार्य के प्रवेश के साथ साथ बाडमेर शहर के समीप कुशल वाटिका प्रांगण हर शनिवार को मेले का आयोजन हुआ, जिसमें बाडमेर सहित आस-पास के अन्य गावो से जैन बन्धुओं ने कुशल वाटिका पहंुच कर दर्शन किए। कुशल वाटिका में आने वाले भक्त को मुनिसुव्रत स्वामी भगवान मन्दिर, दादावाडी, नवग्रह मन्दिर, गुरू मन्दिर, देवी-देवताओ के आदि मन्दिरो के दर्शन, पूजा, आदि का लाभ मिलता है।

कुशल वाटिका संरक्षक बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन व कुशल वाटिका अध्यक्ष भंवरलाल छाजेड़ ने कुशल वाटिका पहुंचे और मुनि से मिले। कपिल मालू ने बताया कि वे रविवार को कुशल वाटिका से विहार करेंगे और भाडखा, शिव, फतेहगढ, देवीकोट, जैसलमेर होते हुए ब्रह्मसर तीर्थ पहुचेंगे।



source https://www.patrika.com/barmer-news/acharya-jinmanogyasurishwar-reached-kushal-vatika-7195326/

Comments

Popular posts from this blog

बाड़मेर ने निरस्त कर दिए 73757 और लंबित पड़े 20206

​Education Department Rajasthan: पैदल नहीं अब साइकिल चला स्कूल पहुंचेंगी 7. 5 लाख बालिकाएं

बाड़मेर में 2 दिन बाद से फिर सर्दी के तेवर होंगे तेज