65वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिया आज से

बाड़मेर. स्थानीय आदर्श स्टेडियम में मंगलवार से प्रारंभ हो राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिया में दो हजार से अधिक छात्र हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिया 23 से 28 नवम्बर तक चलेगी। प्रतियोगिया का आयोजन मुल्तान मल भीखचन्द छाजेड़ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के तत्वावधान में किया जा रहा है।

संयुक्त संचालन सचिव एवं प्रधानाचार्य कमलसिंह रानीगांव ने बताया कि राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का उद्घाटन युवा मामले एवं खेलमंत्री राजस्थान सरकार अशोक चांदना करेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक मेवाराम जैन करेंगे। जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी, सभापति दिलीप माली, उपनिदेशक शारीरिक शिक्षा बीकानेर ब्रह्मानन्द महर्षि, मु.शि.अ. बाड़मेर भीखाराम प्रजापत, समाजसेवी जोगेंद्र सिंह, आजाद सिंह, ठाकराराम माली व अर्जुन माली अतिविशिष्ट अतिथि होंगे।

राणीगांव ने बताया कि प्रतियोगिता के प्रथम दिन विभिन्न दौड होगी जबकि शार्ट पुट थ्रो व लोंग जम्प का फाइनल होगा। वहीं दूसरे दिन विभिन्न तरह की आठ व तीसरे दिन नौ प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।

उन्होंने बताया कि आयोजन को लेकर सोमवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।



source https://www.patrika.com/barmer-news/65th-state-level-athletics-competition-from-today-7186653/

Comments

Popular posts from this blog

BARMER#बारहवीं में हो गए थे फेल, मेहनत के बल पर बने असिस्टेंट प्रोफेसर

BARMER#रेड से ऑरेंज जोन में बाड़मेर, हर घर नल कनेक्शन की दिल्ली अभी दूर

BARMER#जीएसएस में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर धरना जारी