बाड़मेर में भीषण सड़क हादसा, 2 की मौत, 13 घायल

बाड़मेर. बाड़मेर जिले के सनावड़ा के पास रविवार रात सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दुर्घटना में 13 लोग घायल हो गए। जिन्हें वाहनों से राजकीय अस्पताल लाया गया। जहां पर उपचार किया जा रहा है।
ुपुलिस के अनुसार बाड़मेर के सनावड़ा के पास सड़क पर कैम्पर और लग्जरी कार में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि वाहनों के आगे का हिस्सा टूटकर अलग हो गया और परखचे उड़ गए। हादसे में दो लोगों की जान चली गई। वहीं घायलों में कुछ की हालात काफी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस की टीम सूचना के बाद मौके पर रवाना हो गई। वहीं घायलों के नाम के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।
आमने-सामने टकराए वाहन
दोनों वाहन आमने-सामने टकराने से हादसे की भीषणता बढ़ गई। तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटना में वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग बचाने को पहुंचे और घायलों को अन्य वाहनों से अस्पताल पहुंचाया।



source https://www.patrika.com/barmer-news/barmer-accident-7196807/

Comments

Popular posts from this blog

BARMER#बारहवीं में हो गए थे फेल, मेहनत के बल पर बने असिस्टेंट प्रोफेसर

BARMER#रेड से ऑरेंज जोन में बाड़मेर, हर घर नल कनेक्शन की दिल्ली अभी दूर

BARMER#जीएसएस में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर धरना जारी