ग्रामीण प्रतिभाओं को तरासने का मिले मौका

रामसर. क्षेत्र के पांधी का पार स्थित एमवीएम रेगिस्तान माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को 65वीं जिला स्तरीय खो खो खेलकूद प्रतियोगिता (छात्र वर्ग) का उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम मुख्य अतिथि छोटू लाल मीणा तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी पूनमाराम , इलम खान प्रधानाधयापक की अध्यक्षता, संस्थान निदेशक अली मोहम्मद , विशिष्ट अतिथि रहमान खान के सानिध्य में हुआ।
खंड विकास अधिकारी पूनमाराम ने खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थी जीवन में बहुत ही आवश्यक है । खेलों से मानसिक व शारीरिक विकास होता है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिता समय-समय पर हो , जिससे ग्रामीण प्रतिभाओं को तराशने का मौका मिलता है। सभी विद्यार्थी खेल खेल की भावना से खेलें और मिलजुल कर रहें। खेल भाईचारा, आपसी प्रेम और स्नेह बढ़ाने वाले होते हैं।

इस प्रतियोगिता में रहमान खान समाज सेवी अभे का पार, सरपंच रोशन खान चाडार मदरूप , सरपंच सफी मोहम्मद तामलियार , सरपंच ओसमान खान पादरिया ने सहयोग किया।
प्रतियोगिता में 71 टीमों के 852 खिलाड़ी भाग लेंगे। अपने भाग्य की किस्मत आजमा रहे हैं।

संस्थान निदेशक अली मोहम्मद ने प्रतियोगिता का प्रतिवेदन एवं आए हुए प्रतिभागियों ग्रामीणों एवं निर्णायकों का आभार व्यक्त किया।



source https://www.patrika.com/barmer-news/opportunity-to-nurture-rural-talents-7188466/

Comments

Popular posts from this blog

BARMER#बारहवीं में हो गए थे फेल, मेहनत के बल पर बने असिस्टेंट प्रोफेसर

BARMER#रेड से ऑरेंज जोन में बाड़मेर, हर घर नल कनेक्शन की दिल्ली अभी दूर

BARMER#जीएसएस में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर धरना जारी