डिस्कॉम टीम ने पकड़ी बिजली चोरी, दो अवैध मॉडिफाइड ट्रांसफार्मर जब्त

बाड़मेर। डिस्कॉम की टीम ने रविवार तड़के पांच बजे धोरीमन्ना उपखण्ड के भूणिया गांव के कायम का तला में बिजली चोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करते हुए दो अवैध मॉडिफाइड ट्रांसफार्मर पकड़े। टीम ने सतर्कता जांच प्रतिवेदन भरकर करीब दो लाख रुपए से अधिक का जुर्माना लगाया है।
जोधपुर डिस्कॉम बाड़मेर के अधीक्षण अभियंता अजय माथुर ने बताया कि गोपनीय जानकारी की सूचना पर विद्युत चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए धोरीमन्ना सहायक अभियंता प्रदीप चौधरी व टीम ने कायम का तला में खबड़ खां पुत्र गफूर खां तथा मूलाराम पुत्र मफाराम भील के खेत में दबिश देकर वहां पर अवैध मॉडिफाइड ट्रांसफार्मर से 11 केवी लाइन एक फेज पर अंकुडिय़ा लगाकर थ्री फेज कन्वर्ट कर मोटर लगाकर कृषि कार्य करते हुए बिजली चोरी करते पकड़े गए। उनके खिलाफ करीब 2 लाख रुपए का जुर्माना लगाते हुए सात दिनों में राशि जमा करवाने का नोटिस दिया गया।
बिजली चोरी के बढ़ते मामले
जिले में बिजली चोरी पकडऩे के बावजूद लोग बाज नहीं आ रहे हैं। लगातार अलग-अलग तरीके अपनाकर चोरी कर रहे हैं। यह मामला भी ऐसा है कि ट्रांर्सफार्मर को मॉडिफाइड करते हुए उसमें बदलाव कर लिया और सिंगल फेज को थ्री फेज में कन्वर्ट कर कृषि कुएं पर ट्यूबवैल में काम ले रहे थे।



source https://www.patrika.com/barmer-news/barmer-discom-7196618/

Comments

Popular posts from this blog

बाड़मेर ने निरस्त कर दिए 73757 और लंबित पड़े 20206

​Education Department Rajasthan: पैदल नहीं अब साइकिल चला स्कूल पहुंचेंगी 7. 5 लाख बालिकाएं

बाड़मेर में 2 दिन बाद से फिर सर्दी के तेवर होंगे तेज