मल्लीनाथ छात्रावास में हीरक जयंती समारोह को लेकर चिंतन बैठक

बाड़मेर. क्षत्रिय युवक संघ के 75 वर्ष पूर्ण होने पर जयपुर के भवानी निकेतन परिसर में 22 दिसंबर को हीरक जयंती समारोह का आयोजन होगा।इसको लेकर बाड़मेर संभाग की चिंतन बैइक श्री मल्लीनाथ राजपूत छात्रावास स्टेशन रोड बाडमेर में हुई।

बाडमेर संभाग हीरक जयंती संयोजक बाबू सिंह सरली ने बताया कि बाड़मेर तनसिंह की तपोभूमि है इसलिए हमें अधिक से अधिक संख्या में जयपुर पहुंचना है। स्वयंसेवकों की टीमें बना व बाड़मेर के सभी गांवों की सूचियां बना गांव-गांव जाकर पीले चावल बांटे जाएंगे। संभाग प्रमुख ने बताया कि हमें हीरक जयंती मनाने का अवसर मिल है इसलिए तन, मन, धन से तैयारी में जुट जाएं।

गौरतलब है कि क्षत्रिय युवक संघ संगठन राजस्थान ही नहीं पूरे देश में संस्कार और शिक्षा को लेकर कार्य कर रहा है। संगठन की हीरक जयंती के अवसर पर जयपुर में कार्यक्रम होगा जिसके प्रचार-प्रसार को लेकर बाड़मेर में प्रचार वाहन भी रवाना किया गया है जो विभिन्न जिलों में प्रचार-प्रसार करते हुए जयपुर पहुंचेगा।



source https://www.patrika.com/barmer-news/contemplation-meeting-regarding-diamond-jubilee-celebrations-7195424/

Comments

Popular posts from this blog

BARMER#बारहवीं में हो गए थे फेल, मेहनत के बल पर बने असिस्टेंट प्रोफेसर

BARMER#रेड से ऑरेंज जोन में बाड़मेर, हर घर नल कनेक्शन की दिल्ली अभी दूर

BARMER#जीएसएस में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर धरना जारी