आग लगने से घरेलू सामान जलकर नष्ट


सवाऊ पदमसिंह. ग्राम पंचायत मेघवालों की बस्ती के इंद्रोणियों का तला में शनिवार दोपहर को दिन में अज्ञात कारणों से रहवासी ढाणी आग लगने से जलकर राख का ढेर हो गई।
जानकारी के अनुसार लाखाराम पुत्र ताजाराम सारण की ढाणी में आग लगने से ढाणी में रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार तेजाराम दुगेर और गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे तब तक आग फैल चुकी थी।

जिसके कारण आग पर काबू नहीं हो सका व तमाम घरेलू सामान चार चारपाई बिस्तर पांच बोरी बाजरी, दो बोरी ग्वार एक बोरी मतीरा व सोना गहने संपूर्ण कागजात जलकर नष्ट हो गए। ग्रामीणों ने नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की।
पटवारी मोहरसिंह ने बताया कि मैं तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गया। मैंने मौका रिपोर्ट तैयार कर ली है। पीडि़त को एक लाख 41 हजार का नुकसान हुआ है, जो रिपोर्ट तुरंत उच्च अधिका रियों को भेजी जाएगी।



source https://www.patrika.com/barmer-news/household-items-destroyed-by-fire-7195431/

Comments

Popular posts from this blog

BARMER#बारहवीं में हो गए थे फेल, मेहनत के बल पर बने असिस्टेंट प्रोफेसर

BARMER#रेड से ऑरेंज जोन में बाड़मेर, हर घर नल कनेक्शन की दिल्ली अभी दूर

BARMER#जीएसएस में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर धरना जारी