टांके में गिरने से महिला की मौत

रामसर. क्षेत्र के अभेे का पार में स्थित सोढाई में टांके में गिरने से एक महिला की मौत हो गई । परिजनों के पुलिस कोसूचित करने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी लेने के बाद पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव को बरामद किया ।

उसके बाद पीहर पक्ष वालों को सूचित किया गया । शव पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सुपुर्द किया।

जानकारी के अनुसार सोढाई निवासी पूजा पत्नी शैतान उम्र 28 वर्ष जाति जोगी की मंगलवार को दोपहर टांके में गिरने से मौत हो गई ।पीहर पक्ष से आए परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का संदेह जताया और मृतका का पोस्टमार्टम रामसर में नहीं करवाने पर अड़ गए।

विवाद की स्थिति होने पर रामसर पुलिस ने बुधवार को बाड़मेर जिला चिकित्सालय से बोर्ड गठित कर पोस्टमार्टम करवाया। उसके बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया।

ससुराल पक्ष के अनुसार महिला दोपहर को टांके से पानी भरते हुए पैर फिसलने से टांके में गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के समय उसके परिवार के लोग एक पड़ोसी के खेत में कार्य करने गए हुए थे। खेत से घर वापस आने के बाद मृतका के घर पर नहीं मिलने के बाद इधर उधर देखा तो शव टांके में मिला।

इधर पीहर पक्ष वालों ने ससुराल पक्ष वालों पर दहेज उत्पीडऩ एवं हत्या का संदेह जताते हुए भी रामसर थाने में प्राथमिकी दी है।

मृतका की मां पूरी ने बताया कि उसकी बेटी का पोस्टमार्टम उनके परिजनों की अनुपस्थिति में करवाने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार मृतका की 8 साल पहले शादी हुई थी।उसके तीन छोटे बच्चे भी है ।



source https://www.patrika.com/barmer-news/woman-dies-after-falling-in-stitches-7190271/

Comments

Popular posts from this blog

BARMER#बारहवीं में हो गए थे फेल, मेहनत के बल पर बने असिस्टेंट प्रोफेसर

BARMER#रेड से ऑरेंज जोन में बाड़मेर, हर घर नल कनेक्शन की दिल्ली अभी दूर

BARMER#जीएसएस में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर धरना जारी