बाड़मेर में स्पा सेंटर में देह व्यापार, 4 युवतियों सहित 5 युवक गिरफ्तार

बाड़मेर. स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का मामला सामने आया है। बाड़मेर शहर में उत्तरलाई रोड पर हर्बल केयर होटल एवं स्पा सेंटर पर गुरुवार को पुलिस ने दबिश देकर चार युवतियों सहित 5 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर सादा वस्त्रों में टीम को भेजकर तस्दीक के बाद कार्रवाई को अंजाम दिया।
बाड़मेर वृत्ताधिकारी आनंदसिंह राजपुरोहित को मुखबिर से सूचना मिली कि बाड़मेर शहर में राष्ट्रीय राजमार्ग 25 पर उत्तरलाई रोड पर स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी का अनैतिक कारोबार चल रहा है। प्रकरण में सत्यापन के लिए पुलिस कार्मिकों को डिकॉय ऑपरेशन के लिए मौके पर भेजा गया। सेंटर में देह व्यापार की जानकारी की पुष्टि होने पर पुलिस टीम ने दबिश देकर 9 जनों को पीटा एक्ट में गिरफ्तार कर लिया।
देह व्यापार करते पकड़ा
पुलिस टीम स्पा सेंटर पहुंची तो वहां अलग-अलग कमरों में युवक-युवतियां संदिग्ध अवस्था और अनैतिक गतिििवधियों में लिप्त मिले। टीम ने कार्रवाई करते हुए चार युवतियों सहित 5 युवकों को पकड़ लिया। सभी आरोपी देह व्यापार में लिप्त पाए गए हैं।
हाईवे पर पनप रहा अनैतिक धंधा
बाड़मेर शहर में स्पा की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा पनप रहा है। इस काम में लिप्त लोगों ने हाईवे पर अड्डे बना लिए हैं। जहां पर होटल और स्पा सेंटर शुरू करते हैं और बाद में यहां पर देह व्यापार का धंधा करते हैं। उत्तरलाई रोड पर यह पहली कार्रवाई नहीं है। इससे पहले भी एनएच-68 पर पुलिस ने गत अगस्त महीने में कार्रवाई करते हुए पांच युवतियों व युवकों को पीटा एक्ट में पकड़ा था।
बाहर से बुलाते हैं युवतियां
अनैतिक कार्य के लिए बाहर की युवतियों को यहां पर बुलाया जाता है। जिनसे यहां पर स्पा में काम करवाने की आड़ में जिस्मफरोशी को अंजाम दिया जा रहा है। पूर्व में स्पा का दिखावा करते हुए देह व्यापार के मामले बालोतरा में पकड़े गए थे। लेकिन अब इस तरह के मामले बाड़मेर शहर में भी बढ़ रहे हैं। लगातार मामले सामने आने से अनैतिक धंधे का काम पनप रहा है।



source https://www.patrika.com/barmer-news/spa-center-in-barmer-7198323/

Comments

Popular posts from this blog

बाड़मेर ने निरस्त कर दिए 73757 और लंबित पड़े 20206

​Education Department Rajasthan: पैदल नहीं अब साइकिल चला स्कूल पहुंचेंगी 7. 5 लाख बालिकाएं

बाड़मेर में 2 दिन बाद से फिर सर्दी के तेवर होंगे तेज