Posts

बाड़मेर का देश में डंका, 8 स्वर्ण सहित 14 पदक

Image
बाड़मेरञ्च पत्रिका. राष्ट्रीय विद्यालय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में बाड़मेर ने डंका बजाया है। विभिन्न प्रतियोगिताओं में यहां के खिलाडिय़ों ने आठ स्वर्ण, पांच रजत व एक कांस्य पदक जीत जिले के नाम रोशन किया है। यह पहली बार है जब जिले को एक साथ आठ स्वर्णपदक मिले हैं। 65वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता में बाड़मेर के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। जिले के खिलाडियों ने कुल14 पदक प्राप्त किए जिसमें से आठ स्वर्ण है। मिनी गोल्ड, स्पीड बॉल, टारगेट बॉल, टेनिस क्रिकेट, सॉफ्ट बॉल, वुड बॉल व एस्टेडो अखाड़ा प्रतियोगिताओं में पदक मिले हैं। पीड बॉल में विजय विश्नोई राउमावि गोदावास कल्ला, माया मंडाली, सोनल मंडाली, टारगेल बॉल में लोकेश कुमार सिणधरी, टेनिस बॉल में विक्रमसिंह राठौड़ मयूर नोबल्स एकेडमी बाड़मेर, पृथ्वीपालसिंह व विजेन्द्रसिंह सिद्धार्थ विद्या मंदिर बाड़मेर तथा वुडबॉल में भूपेन्द्रसिंह बिशाला ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं, मिनी गोल्फ में पृथ्वीपालसिंह व जीवराजसिंह सिद्धार्थ विद्या मंदिर, सॉफ्ट बॉल में गंगा मूल की ढाणी, वुड बॉल में देवेन्द्रसिंह सिद्धार्थ विद्या मंद...

बेमौसमी बारिश से फसलों में नुकसान

Image
बाड़मेर. जिले में बेमौसम की बारिश के चलते खेतों में खड़ी ईबसगोल की फसल को नुकसान हुआ है। पकी पकाई फसल पर पानी गिरने से फसल जलने व उत्पादन कम होने की आशंका है। बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। शुक्रवार को शिव, चौहटन व बाटाडू क्षेत्र में बारिश हुई है। गौरतलब है कि जिले में एक लाख दस हजार हैक्टेयर में ईसबगोल की बुवाई की हुई है। इससे करीब छह अरब का उत्पादन होने की संभावना बताई जा रही है। शुक्रवार को मौसम बदलाव के बाद आंधी के साथ बारिश होने से ईसबगोल की फसल का सर्वाधिक नुकसान होने की आशंका है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रदीप पगारिया ने बताया कि बारिश के बाद फसल में खराबा की आशंका रहेगी। इससे उत्पादन प्रभावित हो सकता है। शिव . तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में शुक्रवार दोपहर बाद तेज हवा के साथ बारिश का दौर चला। जिससे रबी की फसलों को नुकसान हुआ है। तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत स्वामी का गांव, नेगरड़ा,झांफली कला, राजडाल, शिव, जोरानाडा, बलाई सहित कई गांवों में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी का दौर चला। जिससे इसबगोल व जीरे की फसल को नुकसान हुआ है। किसानों ने बताया कि शुरुआती दौर में बोया जीरा ...

जिसने समझे गांधी के विचार, अब वे पाएंगे पुरस्कार

Image
बाड़मेर ञ्च पत्रिका . महात्मागांधी की जयंती समारोह को लेकर जिन विद्यार्थियों ने गांधी के विचारों को समझा और परीक्षा देकर व्यक्त किया था, उनमें से अव्वल रहे विद्यार्थी अब स्कूटी व लैपटॉप चलाएंगे। वहीं, साइकिल भी मिलेगी। प्रदेश के 3810 विद्यार्थी पुरस्कार प्राप्त करेंगे, जिनकी सूची माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर ने जारी की है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की की जयंती को लेकर 2019 में आयोजित गांधी विचार संंस्कृति परीक्षा के परिणाम में अव्वल रहे प्रदेश के 3810 विद्यार्थी अब पुरस्कृत होंगे। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सूची जारी की है, जिसके आधार हरेक जिले में प्रथम रहने वाले को स्कूटी, द्वितीय को लैपटॉप व तृतीय रहे विद्यार्थी को साइकिल मिलेगी। वहीं, प्रोत्साहन योजना के तहत प्रथम सौ में आने वाले विद्यार्थियों को मग दिए जाएंगे। प्रदेश में 39 विद्यार्थी स्कूटी, 44 लैपटॉप, 49 साइकिल तथा 3678 विद्यार्थी मग से पुरस्कृत होंगे। गौरतलब है कि गांधी विचार संस्कार योजना के तहत राज्य स्तरीय परीक्षा का आयोजन वर्ष 2019 में हुआ था। नवीं व ग्यारहवीं के विद्यार्थियों ने बहु विकल्प परीक्षा में भाग लिया। इनमें से अ...

जज्बे हो तो ऐसा....एक साल से कोरोना को हराने में जुटे योद्धा

Image
बाड़मेर. जिला अस्पताल में कोरोना सैम्पलिंग के काम से जुड़े लोगों में कुछ कार्मिक ऐसे भी हैं जिन्होंने गत 19 मार्च 2020 से लगातार काम में जुटे हुए हैं। आज भी कोरोना मरीजों के नमूने संग्रहण और उनकी रिपोर्ट तैयार हुई या नहीं इसकी चिंता में है। कोरोना के मरीजों के फिर से आने का सिलसिला शुरू हुआ है तो इनका काम और बढ़ गया है। वैसे भी जिले में अभी कुल 200-250 के नमूनों की जांच नियमित रूप से चल रही है। खुद संक्रमित हुए और आज भी वही जज्बा मेडिकल कॉलेज में माइक्रोबायोलॉजी के सहायक आचार्य डॉ. मोतीलाल खत्री स्वयं भी कोरोना से संक्रमित हुए थे और मुकाबला करते हुए फिर से मरीजों की सेवा में जुटे हैं। ब्लड कैम्प करवाने के साथ माइक्रोबॉयोलॉजी लैब में कोरोना जांच की रिपोर्ट तैयार करवाने में अंग्रिम पंक्ति में है। सेवा कार्य की जिम्मेदारी का बखूबी निर्वाह कोलकाता मूल की रहने वाली माइक्रोबायोलॉजिस्ट दमयंती राय लगातार एक साल से नमूनों की जांच में जुटी है। बीमार पिता-पिता को छोड़कर यहां पर मरीजों की सेवा कार्य में संलग्न् है। जब यहां जांच नहीं होती थी तो सभी सैम्पल को लेबल करने के बाद टीम के साथ जोधपुर ...

सरकारी महकमों पर मेहरबार डिस्कॉम, 33 करोड़ बिजली बिल बकाया

Image
बाड़मेर. आमजन को बिजली बिल जमा नहीं करवाने पर विभागीय नियमों का हवाला देकर कार्रवाई को अंजाम देना वाला डिस्कॉम सरकारी कार्यालयों के बकाया बिल पर मेहरबान नजर आ रहा है। यहां बाड़मेर जिले में सरकारी कार्यालयों से विद्युत बिल के नाम पर 33 करोड़ 11 लाख रुपए लंबे समय से बकाया चल रहे है। जोधपुर डिस्कॉम की ओर से मार्च माह में बकाया विद्युत बिल जमा नहीं करवाने पर विद्युत कनेक्शन काटने व जुर्माना वसूलने के लिए अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन सरकारी कार्यालयों के बकाया विद्युत बिल पर डिस्कॉम मेहरबान नजर आ रहा है। यहां बाड़मेर जिले के सात-आठ कार्यालयों के 33 करोड़ 11 लाख 33 हजार रुपए विद्युत बिल के लंबे समय से बकाया है। हालांकि डिस्कॉम का दावा है कि पत्र व्यवहार व नोटिस जारी कर रहे है, लेकिन बजट के अभाव में विभाग बिल नहीं भर पा रहे है। अकेले जलदाय विभाग 25 करोड़ बाड़मेर जिले में सर्वाधिक बिजली बिल जलदाय विभाग के बकाया है। अकेले जलदाय विभाग के 24 करोड़ 45 लाख है। इसके अलावा जनता जल योजना के 1 करोड़ 38 लाख रुपए है। इसके अलावा नगर परिषद 4 करोड़ 26 लाख है। यह दोनों विभाग आमजन से सीधे जुड़े है। -...

फिर गलियों में घूमने लगे वाहन, मास्क पहनने और सतर्कता की हिदायतें

Image
बाड़मेर. पिछले साल अप्रेल-मई महीने में लोगों को कोरोना के प्रति जागरूकता करने के लिए घूमने वाले वाहन फिर से शहर की सड़कों पर दिखने लगे हैं। कोविड-19 वायरस के तेजी से बढ़ते फैलाव से बचाव के लिए माइक से उद्घोषणा करके लोगों को सुरक्षित रहने के लिए सावचेत किया जा रहा है। ये वाहन सितम्बर अक्टूबर में बंद हो गए थे। लेकिन कोरोना फिर से बढऩे पर अब गलियों में लोगों को जागरूक कर रहे हैं। वायरस का संक्रमण फिर से बढ़ता जा रहा है। हालांकि अभी तक बाड़मेर में ज्यादा संक्रमित सामने नहीं आ रहे हैं। लेकिन पिछले तीन महीनों के मुकाबले मार्च में पॉजिटिव बढ़े हैं। बाजार में बढ़ती भीड़, स्कूल खुलने और आवाजाही के साधन बढऩे के साथ संक्रमण फिर से मूव हो रहा है। इसके चलते अन्य प्रदेशों से फैला संक्रमण फिर से धावा बोल सकता है। ऐसे में लोगों को मास्क पहनने के साथ जागरूक किया जा रहा है। सोशल डिस्टेंस और मास्क की अनेदखी नहीं करें वैक्सीन आ गई है, फिर भी मास्क बहुत जरूरी है। इससे संक्रमण से बचाव किया जा सकता है। हालांकि कई मामले ऐसे भी सामने आ चुके हैं कि वैक्सीनेशन के बाद भी व्यक्ति संक्रमित हो रहे हैं। इसलिए जाग...

रोडवेज हो रही हाइटैक, अब स्मार्ट कार्ड में होगी बस की कुंडली

Image
बाड़मेर. रोडवेज अब हाइटैक सिस्टम की ओर बढ़ रही है। परिचालकों की लॉगशीट को खत्म करते हुए अब स्मार्ट कार्ड दिया जाएगा। इसमें बस और यात्रियों सहित चालक-परिचालक की भी पूरी जानकारी समाहित होगी। मशीन से स्कैन करने पर कार्ड से बस की पूरी जानकारी सामने आ जाएगी। बस के रवाना होने के स्टैंड से ही स्मार्ट कार्ड में पूरी जानकारी फीड कर दी जाएगी। इसमें रूट सहित कहां कितने बजे पहुंचेगी और स्टॉपेज का क्या समय होगा, आदि जानकारी होगी। इसके चलते बस के स्टैंड पर पहुंचते ही कार्ड को बुकिंग में देना होगा, जिससे समय पर कार्ड में जानकारी फीड हो सकेगी। जिससे बस के संबंधित स्टैंड के निर्धारित समय से देरी से पहुंचने की जानकारी मिल सकेगी। अधिकारियों का मानना है कि लॉगशीट में देरी से पहुंचने पर भी समय निर्धारित भर लिया जाता रहा है। लेकिन स्मार्ट कार्ड होने से ऐसा करना संभव नहीं होगा। इससे बस के देरी से स्टैंड पहुंचने पर परिचालक से पैनल्टी वसूली जा सकेगी। ्रप्रत्येक बस के रवानगी की होगी उदघोषणा अभी प्रत्येक बस के स्टैंड पर आने और रवानगी के समय की जानकारी यात्रियों को नहीं मिल पाती है। जिससे यात्री इधर-उधर पूछता...