बाड़मेर का देश में डंका, 8 स्वर्ण सहित 14 पदक



बाड़मेरञ्च पत्रिका. राष्ट्रीय विद्यालय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में बाड़मेर ने डंका बजाया है। विभिन्न प्रतियोगिताओं में यहां के खिलाडिय़ों ने आठ स्वर्ण, पांच रजत व एक कांस्य पदक जीत जिले के नाम रोशन किया है। यह पहली बार है जब जिले को एक साथ आठ स्वर्णपदक मिले हैं। 65वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता में बाड़मेर के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। जिले के खिलाडियों ने कुल14 पदक प्राप्त किए जिसमें से आठ स्वर्ण है। मिनी गोल्ड, स्पीड बॉल, टारगेट बॉल, टेनिस क्रिकेट, सॉफ्ट बॉल, वुड बॉल व एस्टेडो अखाड़ा प्रतियोगिताओं में पदक मिले हैं।

पीड बॉल में विजय विश्नोई राउमावि गोदावास कल्ला, माया मंडाली, सोनल मंडाली, टारगेल बॉल में लोकेश कुमार सिणधरी, टेनिस बॉल में विक्रमसिंह राठौड़ मयूर नोबल्स एकेडमी बाड़मेर, पृथ्वीपालसिंह व विजेन्द्रसिंह सिद्धार्थ विद्या मंदिर बाड़मेर तथा वुडबॉल में भूपेन्द्रसिंह बिशाला ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं, मिनी गोल्फ में पृथ्वीपालसिंह व जीवराजसिंह सिद्धार्थ विद्या मंदिर, सॉफ्ट बॉल में गंगा मूल की ढाणी, वुड बॉल में देवेन्द्रसिंह सिद्धार्थ विद्या मंदिर तथा युवराजसिंह आदर्श बाल मंदिर बाड़मेर ने रजत पदक प्राप्त किया। टारगेट बॉल में किरण जीनगर सिणधरी ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।
बाड़मेर के लिए बड़ी खुशी
&यह पहली बार है जब बाड़मेर को किसी भी खेलकूद प्रतियोगिता में एक साथ इतने पदक मिले हैं। इससे खेलों को बढ़ावा मिलेगा। आगामी दिनों और भी खेल प्रतिभाएं उभर कर सामने आएगी।
- जेतमालसिंह राठौड़, एडीईओ माध्यमिक बाड़मेर



source https://www.patrika.com/barmer-news/barmer-dunked-in-the-country-14-medals-including-8-gold-6756983/

Comments

Popular posts from this blog

BARMER#बारहवीं में हो गए थे फेल, मेहनत के बल पर बने असिस्टेंट प्रोफेसर

BARMER#रेड से ऑरेंज जोन में बाड़मेर, हर घर नल कनेक्शन की दिल्ली अभी दूर

BARMER#जीएसएस में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर धरना जारी