जिसने समझे गांधी के विचार, अब वे पाएंगे पुरस्कार



बाड़मेर ञ्च पत्रिका . महात्मागांधी की जयंती समारोह को लेकर जिन विद्यार्थियों ने गांधी के विचारों को समझा और परीक्षा देकर व्यक्त किया था, उनमें से अव्वल रहे विद्यार्थी अब स्कूटी व लैपटॉप चलाएंगे। वहीं, साइकिल भी मिलेगी। प्रदेश के 3810 विद्यार्थी पुरस्कार प्राप्त करेंगे, जिनकी सूची माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर ने जारी की है।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की की जयंती को लेकर 2019 में आयोजित गांधी विचार संंस्कृति परीक्षा के परिणाम में अव्वल रहे प्रदेश के 3810 विद्यार्थी अब पुरस्कृत होंगे। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सूची जारी की है, जिसके आधार हरेक जिले में प्रथम रहने वाले को स्कूटी, द्वितीय को लैपटॉप व तृतीय रहे विद्यार्थी को साइकिल मिलेगी। वहीं, प्रोत्साहन योजना के तहत प्रथम सौ में आने वाले विद्यार्थियों को मग दिए जाएंगे। प्रदेश में 39 विद्यार्थी स्कूटी, 44 लैपटॉप, 49 साइकिल तथा 3678 विद्यार्थी मग से पुरस्कृत होंगे। गौरतलब है कि गांधी विचार संस्कार योजना के तहत राज्य स्तरीय परीक्षा का आयोजन वर्ष 2019 में हुआ था। नवीं व ग्यारहवीं के विद्यार्थियों ने बहु विकल्प परीक्षा में भाग लिया। इनमें से अव्वल रहे विद्यार्थी अब पुरस्कृत होंगे।
जिले में ये रहे अव्वल

जिले में उक्त परीक्षा में प्रथम स्थान पर राउमावि दाखा के गणपतसिंह, द्वितीय स्थान पर राउमावि छीतर का पार बायतु के रघुवीर तथा तृतीय स्थान पर राउमावि भीमडा का छात्र रणवीर कुमार व राउमावि छीतर का पार की रवीना रही। वहीं 115 विद्यार्थी मग से पुरस्कृत होंगे।

गांधी विचार संस्कृति योजना के तहत प्रत्येक जिले में प्रथम, द्वितीय व तृतीय सहित सौ स्थान पर रहने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। बाड़मेर जिले के 119 विद्यार्थी सम्मानित होंगे, जिनकी सूची मिली है।
- जेतमालसिंह राठौड़, एडीईओ माध्यमिक शिक्षा बाड़मेर



source https://www.patrika.com/barmer-news/who-understood-gandhi-s-thoughts-now-he-will-get-the-award-6756938/

Comments

Popular posts from this blog

BARMER#बारहवीं में हो गए थे फेल, मेहनत के बल पर बने असिस्टेंट प्रोफेसर

BARMER#रेड से ऑरेंज जोन में बाड़मेर, हर घर नल कनेक्शन की दिल्ली अभी दूर

BARMER#जीएसएस में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर धरना जारी